फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China Former agriculture minister Tang Renjian death sentence two years remission on corruption know details

China: पूर्व कृषि मंत्री को चीन में मृत्युदंड, भ्रष्टाचार के आरोप में दो साल की छूट भी मिली; जानिए पूरा मामला

Sun, 28 Sep 2025 07:13 PM IST
ज्योति भास्कर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग। Published by: ज्योति भास्कर Updated Sun, 28 Sep 2025 07:13 PM IST
सार

चीन में पूर्व कृषि मंत्री को मृत्युदंड मिलेगा। हालांकि, दोषी ने आरोपों को स्वीकार करते हुए भ्रष्टाचार कर जुटाए गए पैसे लौटाने की बात कही है। इन बातों को देखते हुए कोर्ट ने नरमी बरती और सजा को दो साल के स्थगित मृत्युदंड में बदला दिया। जानिए क्या है यह पूरा मामला

विज्ञापन
China Former agriculture minister Tang Renjian death sentence two years remission on corruption know details
चीन में पूर्व कृषि मंत्री को सजा-ए-मौत का एलान (सांकेतिक) - फोटो : फ्रीपिक

विस्तार

चीन के पूर्व कृषि मंत्री तांग रेनजियान को 38 मिलियन अमेरिकी डॉलर (लगभग 268 मिलियन युआन) की रिश्वत लेने के मामले में रविवार को मौत की सजा सुनाई गई। तांग के पास ग्रामीण मामलों के विभाग का भी प्रभार था। चांगचुन (जिलिन प्रांत) की मध्यवर्ती जन अदालत ने मृत्युदंड के एलान के साथ उन्हें दो साल की सशर्त राहत भी दी है। अदालत ने अपने फैसले में कहा कि तांग को आजीवन राजनीतिक अधिकारों से वंचित किया जाएगा। उनकी निजी संपत्ति जब्त कर ली जाएगी। रिश्वत से अर्जित अवैध धन राष्ट्रीय कोष में जमा कराया जाएगा।

विज्ञापन


पदों के दुरुपयोग का आरोप
अदालत के अनुसार, 2007 से 2024 के बीच तांग ने केंद्र और स्थानीय स्तर पर अपने विभिन्न पदों का दुरुपयोग करते हुए व्यावसायिक संचालन, परियोजना ठेके और नौकरी में समायोजन जैसे मामलों में अन्य लोगों को लाभ पहुंचाया। इसके बदले उन्होंने पैसों के अलावा और कीमती वस्तुएं भी जमा कीं। अदालत ने माना कि उनके अपराधों ने राज्य और जनता के हितों को गंभीर क्षति पहुंचाई है, इसलिए उन्हें मृत्युदंड मिलना चाहिए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Earthquake: उत्तर-पश्चिमी तुर्किये में आया 5.4 तीव्रता का भूकंप, किसी के हताहत होने की सूचना नहीं
विज्ञापन
विज्ञापन


दो साल के स्थगित मृत्युदंड का मतलब क्या?
सजा-ए-मौत की घोषणा के साथ अदालत ने इस बात को भी रेखांकित किया है कि तांग ने अपराध स्वीकार कर लिया है। पश्चाताप जताते हुए उन्होंने अवैध धन वापस कर दिए हैं। इन परिस्थितियों को देखते हुए उनके साथ नरमी बरती गई और सजा को दो साल के स्थगित मृत्युदंड में बदला गया। इसका अर्थ है कि अगर वे अगले दो साल की अवधि में कोई नया अपराध नहीं करते, तो उनकी सजा आजीवन कारावास में बदली जा सकती है। यह मामला 25 जुलाई से ही विचाराधीन था। अभियोजन पक्ष, आरोपी और उसके वकीलों के बीच सबूतों पर जमकर हुई बहस के बाद अदालत ने फैसला सुनाया।

ये भी पढ़ें- US Shooting: नॉर्थ कैरोलिना में नौका सवार शख्स ने की भीषण गोलीबारी, तीन की मौत; आठ घायल

जिनपिंग के कार्यकाल में भ्रष्टाचार विरोधी अभियान तेज
गौरतलब है कि राष्ट्रपति शी जिनपिंग के सत्ता में आने के बाद साल 2012 से ही चीन में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार विरोधी अभियान चलाया गया है। अब तक दस लाख से अधिक अधिकारी सजा या अनुशासनात्मक कार्रवाई झेल चुके हैं। दंड पाने वाले लोगों में दर्जनों शीर्ष सैन्य अधिकारी भी शामिल रहे हैं। तांग रेनजियान का मामला भी इसी अभियान का हिस्सा है। पूर्व मंत्री को सजा-ए-मौत चीन की कड़ी भ्रष्टाचार-रोधी नीति का एक और उदाहरण माना जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed