फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China Foreign Minister Qin Gang in rare call with Ukraine counterpart Dmytro Kuleba

Ukraine Crisis: चीनी विदेश मंत्री ने यूक्रेनी समकक्ष को लगाया फोन, बातचीत के जरिए समस्या का हल निकालने को कहा

Thu, 16 Mar 2023 10:52 PM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग Published by: Jeet Kumar Updated Thu, 16 Mar 2023 10:52 PM IST
सार

चीन के विदेश मंत्री ने कहा कि बीजिंग रूस के साथ चल रहे संघर्ष को लेकर चिंतित है और उसने मास्को के साथ राजनीतिक समाधान पर वार्ता का आग्रह किया।

विज्ञापन
China Foreign Minister Qin Gang in rare call with Ukraine counterpart Dmytro Kuleba
रूस-यूक्रेन युद्ध - फोटो : पीटीआई

विस्तार

यूक्रेन-रूस के बीच चल रहे संघर्ष का क्या परिणाम निकलेगा, इसका अंदाजा लगाना काफी मुश्किल है। इस युद्ध के दौरान कुछ देश रूस के तो कई देश यूक्रेन के साथ खड़े नजर आए। वहीं चीन की भूमिका अब तक इस मुद्दे पर बचने की रही है। हालांकि चीन के रूस के साथ अच्छे संबंध हैं। वहीं गुरुवार को यूक्रेन और चीन के विदेश मंत्रियों के बीच फोन पर बातचीत हुई। 

विज्ञापन


चीन ने शांति वार्ता के लिए आह्वान किया
इसको लेकर चीन के विदेश मंत्री ने कहा कि बीजिंग रूस के साथ चल रहे संघर्ष को लेकर चिंतित है और उसने मास्को के साथ राजनीतिक समाधान पर वार्ता का आग्रह किया। चीन के विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि किन गैंग ने दमित्रो कुलेबा को बताया कि चीन ने यूक्रेन मुद्दे पर हमेशा एक उद्देश्यपूर्ण और निष्पक्ष रुख कायम रखा है, शांति को बढ़ावा देने और बातचीत को आगे बढ़ाने के लिए खुद को प्रतिबद्ध किया है और अंतरराष्ट्रीय समुदाय से शांति वार्ता के लिए स्थितियां बनाने का आह्वान किया है।
विज्ञापन


चीन ने रूस को बताया था अच्छा साथी
वहीं, पिछले साल चीन ने रूस को अपना अच्छा साथी बताया था और यूक्रेन युद्ध के कारण रूस पर लगे पश्चिमी प्रतिबंधों की निंदा करते हुए और नाटो और संयुक्त राज्य अमेरिका पर रूस को सैन्य कार्रवाई में उकसाने का आरोप लगाया था। वहीं चीन और यूक्रेन ने राजनयिक संबंध बनाए रखे हैं लेकिन माना जाता है कि उनके शीर्ष अधिकारियों के बीच संपर्क थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पश्चिम पर आग भड़काने का आरोप
बीजिंग ने पश्चिम पर रूसी आक्रमण को रोकने के लिए यूक्रेन को हथियार प्रदान करके आग को और भड़काने का आरोप लगाया। फरवरी में जारी यूक्रेन के लिए एक चीनी शांति प्रस्ताव ने संघर्ष विराम और शांति वार्ता का आग्रह किया। हालांकि रूस सहमति जताई थी लेकिन पश्चिम से खारिज कर दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed