फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China ex Justice Minister Fu Zhenghua sentenced to death with 2-year reprieve for corruption

China: पूर्व न्याय मंत्री को दो वर्ष की सजा और मृत्युदंड, रिश्वत और निजी हित के लिए कानून के दुरुपयोग का मामला

Fri, 23 Sep 2022 02:01 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, बीजिंग।
एजेंसी, बीजिंग। Published by: देव कश्यप Updated Fri, 23 Sep 2022 02:01 AM IST
सार

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने मार्च में बताया था कि फू झेंगुआ चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के अनुशासन व नियम तोड़ रहे थे। इसके बाद से उन्हें पार्टी और उसके सार्वजनिक कार्यालय से निकाल दिया गया था। पिछले साल चीनी केंद्रीय आयोग द्वारा शुरू की गई जांच के बाद फू पर मुकदमा चला।

विज्ञापन
China ex Justice Minister Fu Zhenghua sentenced to death with 2-year reprieve for corruption
चीन के पूर्व न्याय मंत्री फू झेंगुआ। - फोटो : Twitter

विस्तार

चीन ने रिश्वत लेने के एक मामले में अपने पूर्व न्याय मंत्री फू झेंगुआ को मौत की सजा सुनाई है। भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए चीन ने झेंगुआ को रिश्वत लेने और निजी लाभ के लिए कानून का फायदा उठाने पर दो साल की सजा के साथ-साथ मृत्युदंड सुनाया।

विज्ञापन


अभियोजकों के अनुसार, फू ने अपने कारोबार संचालन, आधिकारिक पदों व कानूनी मामलों दूसरों की मदद करके लाभ हासिल करने के लिए अपने अधिकार व पद का लाभ उठाया। जुलाई में चीन के पूर्व न्याय मंत्री फू झेंगुआ (67) ने रिश्वत के एक मामले में अदालत की सुनवाई के दौरान अपने गुनाहों को स्वीकार कर लिया था। पूर्व न्याय मंत्री फू झेंगुआ ने अदालत के 11.7 करोड़ युआन (1.73 करोड़ डॉलर) से अधिक की रिश्वत की बात स्वीकारी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने मार्च में बताया था कि फू झेंगुआ चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के अनुशासन व नियम तोड़ रहे थे। इसके बाद से उन्हें पार्टी और उसके सार्वजनिक कार्यालय से निकाल दिया गया था। पिछले साल चीनी केंद्रीय आयोग द्वारा शुरू की गई जांच के बाद फू पर मुकदमा चला।
विज्ञापन


घरेलू सुरक्षा तंत्र के शुद्धिकरण का अभियान
दरअसल, राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने 2020 में चीन के घरेलू सुरक्षा तंत्र के शुद्धिकरण का अभियान शुरू किया था। इससे यह सुनिश्चित किया जा सकेगा कि पुलिस, अभियोजक और न्यायाधीश बिल्कुल वफादार और विश्वसनीय हैं अथवा नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed