फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China: Employees Are Selling Their Bosses And Colleagues on second hand e-commerce platform

China: कर्मचारियों ने नौकरी में तनाव से निपटने का निकाला तरीका, ई-कॉमर्स वेबसाइट पर बॉस-सहकर्मियों को बेच रहे

Sun, 07 Jul 2024 09:48 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 07 Jul 2024 09:48 PM IST
सार

China: चीन में कई कर्मचारी अलीबाबा के सेकंड हैंड ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म 'जियान्यू' पर अपने बॉस, नौकरी और सहकर्मियों को बेच रहे हैं। माना जा रहा है कि कर्मचारी अपने काम के बोझ और तनाव को कम करने के लिए ऐसा काम कर रहे हैं। 

विज्ञापन
China: Employees Are Selling Their Bosses And Colleagues on second hand e-commerce platform
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : आईस्टॉक

विस्तार

यह कहने की जरूरत नहीं है कि सभी तरह की नौकरियों में हर स्तर पर तनाव होता है। लेकिन, अगर कार्यस्थल पर माहौल अच्छा न हो और बॉस ठीक न हो तो व्यक्ति और अधिक तनाव महसूस कर सकता है। नतीजतन, चीन में युवा पेशेवरों ने अपनी नौकरियों में तनाव से निपटने के लिए अनोखे तरीके अपनाए हैं। देश में एक ऐसा चलन सामने आया है, जहां कर्मचारी अपने बॉस, सहकर्मियों और नौकरियों को सेकंड-हैंड ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर बिक्री के लिए सूचीबद्ध कर रहे हैं। 

विज्ञापन


नौकरियों में तनाव को कम करने के लिए कई लोग अलीबाबा के सेकंड हैंड ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म 'जियान्यू'पर अपनी नौकरी और सहकर्मियों को बेच रहे हैं। माना जा रहा है कि चीन में कर्मचारी अपने काम के बोझ और तनाव को कम करने के लिए ऐसा काम कर रहे हैं। 
विज्ञापन


साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट के मुताबिक, इस वेबसाइट पर कुछ 'नौकरियां बिकाऊ हैं' के टैग लगाए गए हैं। इसमें लोगों को 'परेशान करने वाले बॉस', 'बेकार नौकरियां' और 'नफरत करने वाले सहकर्मी' के रूप में सूचीबद्ध किया गया है। यही नहीं, इनकी बिक्री के लिए कीमत 4 लाख से 9 लाख रुपये तक तय की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वेबसाइट पर एक यूजर ने अपनी नौकरी को 91 हजार रुपये में अपनी नौकरी बेच रहा है। यूजर ने लिखा कि यह कंपनी प्रति माह 33 हजार रुपये का भुगतान कर रही है। इसके साथ उसने यह भी लिखा कि खरीददार तीन महीने के भीतर अपने निवेश को फिर से हासिल कर सकता है।  
 
एक अन्य व्यक्ति ने लिखा, एक सहकर्मी को 3,999 युआन (45,925 रुपये) में बेचना चाहता हूं। मैं आपको बता सकता हूं कि इस सहकर्मी से कैसे निपटें। मैं आपको काम के दौरान बलि के बकरा बनने से बचने के लिए दस तरीके भी बताऊंगा। 

 
एक तीसरे पेशेवर ने अपने 'बेकार बॉस' को 500 युआन (5,742 रुपये) में बिक्री के लिए सूचीबद्ध किया और साथ ही दावा किया कि उनका बॉस से अक्सर टकराव होता है और वह अक्सर उसकी आलोचना करते हैं। जिससे उसे काफी मानसिक तनाव होता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed