फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China defends coming with India on proposal to reduce coal use said That developed countries should stop using coal Latest News Update

भारत के साथ चीन: कोयला उपयोग ‘घटाने’ के प्रस्ताव के समर्थन किया बचाव, कहा- विकसित देश कोयले का उपयोग बंद करें

Mon, 15 Nov 2021 09:02 PM IST
अभिषेक दीक्षित वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Mon, 15 Nov 2021 09:02 PM IST
सार

चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लीजियान ने कहा कि कार्बन उत्सर्जन में कमी लाने के लिए सभी देश काम कर रहे हैं।

विज्ञापन
China defends coming with India on proposal to reduce coal use said That developed countries should stop using coal Latest News Update
कोयला - फोटो : pixabay

विस्तार

जलवायु सम्मेलन समझौते में भारत के कोयले के उपयोग को ‘समाप्त’ करने के बजाय ‘घटाने’ के प्रस्ताव का बचाव करते हुए चीन ने कहा कि पहले विकसित देश अपने यहां कोयले का उपयोग बंद करें और विकासशील देशों को धन मुहैया कराएं। उल्लेखनीय है कि ग्लासगो में शनिवार को संपन्न कॉप26 सम्मेलन में 200 देशों ने जलवायु परिवर्तन पर भारत के सुझाव वाले नए समझौते को मान लिया।

विज्ञापन


चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लीजियान ने कहा कि कार्बन उत्सर्जन में कमी लाने के लिए सभी देश काम कर रहे हैं। कॉप26 के चेयरमैन आलोक शर्मा की उस टिप्पणी पर लीजियान जवाब दे रहे थे, जिसमें उन्होंने कहा था कि भारत और चीन को विकासशील देशों को सफाई देनी चाहिए कि उन्होंने ताप विद्युत उत्पादन में कोयले के उपयोग को बंद करने के बजाय उसका इस्तेमाल घटाने पर जोर क्यों दिया और समझौते की भाषा में यह बदलाव क्यों किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed