फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China daunted by US bill, new law will impose strict restrictions

अमेरिकी विधेयक से बौखलाया चीन, नए कानून से लगाएगा सख्त प्रतिबंध

Tue, 03 Dec 2019 03:40 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 03 Dec 2019 03:40 AM IST
विज्ञापन
China daunted by US bill, new law will impose strict restrictions
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और चीनी राष्ट्रपती शी जिनपिंग - फोटो : फाइल

अमेरिका द्वारा हांगकांग में मानवाधिकारों के समर्थन पर कानून पारित करने के बाद चीन बौखला गया है। उसने सोमवार को कहा कि वह अर्द्ध-स्वायत्त क्षेत्र हांगकांग में अमेरिकी नौसेना के दौरे को निलंबित करेगा। इसके अलावा चीन ने हांगकांग में जारी प्रदर्शनों के दौरान अमेरिका पर बुरे बर्ताव का आरोप लगाते हुए अमेरिकी गैर सरकारी संगठनों (एनजीओ) पर प्रतिबंध लगाने की बात कही है।

विज्ञापन


चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता हुआ चुनयिंग ने अपने रुख को दोहराया कि अमेरिका हांगकांग के आंतरिक मामलों में गंभीरता से दखल दे रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वह नए कानून के तहत अमेरिका स्थित लोकतंत्र समर्थक एनजीओ को एक सीमा तक ही मंजूरी देगा। ये प्रतिबंध नेशनल एंडोमेंट फॉर डेमोक्रेसी और ह्यूमन राइट्स वॉच एंड फ्रीडम हाउस पर पूरी तरह से लागू रहेंगे। 
विज्ञापन


उन्होंने अमेरिका के नेशनल डेमोक्रेटिक इंस्टीट्यूट फॉर इंटरनेशनल अफेयर्स, इंटरनेशनल रिपब्लिकन इंस्टीट्यूट और फ्रीडम हाउस जैसे प्रसिद्ध एनजीओ पर भी रोक लगा दी है। चुनयिंग ने अमेरिकी सैन्य जहाजों और विमानों से होने वाले दौरों को निलंबित करने के साथ अमेरिका से कहा कि वह उसके आंतरिक मामलों में दखल को रोके।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
अफगानिस्तान पर अमेरिका ने दिया झूठा बयान : चीन

चीन के लानचो विश्वविद्यालय के अफगान अध्ययन केंद्र के अध्यक्ष चू योंगबियाओ ने भी बौखलाहट दिखाते हुए अमेरिकी सहायक उप विदेश मंत्री एलिस वेल्स के उस बयान की निंदा की जिसमें उन्होंने कहा था कि अफगानिस्तान के विकास में चीन ने कोई योगदान नहीं दिया है। उन्होंने वेल्स के बयान को झूठा बताते हुए कहा कि अमेरिका ने अफगानिस्तान में जो पूंजी लगाई वह सिर्फ सैन्य प्रयोग में खर्च की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed