{"_id":"69fdebcded805a61b5074eaa","slug":"china-confirms-on-site-technical-support-to-pakistan-during-four-day-conflict-with-india-2026-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत-PAK संघर्ष में चीन का कबूलनामा: नापाक साजिशों में दिया था साथ; बीजिंग ने ऑन-साइट सैन्य सपोर्ट की मानी बात","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
भारत-PAK संघर्ष में चीन का कबूलनामा: नापाक साजिशों में दिया था साथ; बीजिंग ने ऑन-साइट सैन्य सपोर्ट की मानी बात
Fri, 08 May 2026 07:42 PM IST
शिवम गर्ग
पीटीआई, बीजिंग
पीटीआई, बीजिंग
Published by: शिवम गर्ग
Updated Fri, 08 May 2026 07:42 PM IST
सार
चीन ने पहली बार स्वीकार किया है कि उसने भारत-पाकिस्तान संघर्ष के दौरान पाकिस्तान को ऑन-साइट तकनीकी सहायता दी थी। इस खुलासे के बाद क्षेत्रीय तनाव को लेकर चर्चा तेज हो गई है।
विज्ञापन
चीन ने पाकिस्तान को दी मदद
- फोटो : Amar Ujala Graphics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चीन ने पहली बार सार्वजनिक रूप से स्वीकार किया है कि उसने पिछले साल भारत के साथ चार दिवसीय संघर्ष के दौरान पाकिस्तान को ऑन-साइट तकनीकी सहायता प्रदान की थी। यह खुलासा चीनी सरकारी मीडिया रिपोर्टों में सामने आया है, जिसके बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई बहस शुरू हो गई है।
चीन के राज्य प्रसारक CCTV ने गुरुवार को एक इंटरव्यू प्रसारित किया, जिसमें एयरोस्पेस इंडस्ट्री कॉरपोरेशन ऑफ चाइना (AVIC) के चेंगदू एयरक्राफ्ट डिजाइन एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट के इंजीनियर झांग हेंग ने इस दौरान पाकिस्तान को दी गई सहायता का जिक्र किया।
पाकिस्तान को चीनी लड़ाकू विमानों का समर्थन
रिपोर्ट के अनुसार, झांग हेंग ने कहा कि उन्होंने पिछले साल मई में चार दिवसीय युद्ध के दौरान पाकिस्तान को तकनीकी सहायता प्रदान की थी। पाकिस्तान की वायुसेना के पास चीन में निर्मित J-10CE फाइटर जेट्स का बेड़ा मौजूद है, जिन्हें AVIC की एक सहायक कंपनी द्वारा विकसित किया गया है।
विज्ञापन
युद्ध जैसी परिस्थितियों का किया सामना
सीसीटीवी को दिए गए बयान में झांग हेंग ने बताया कि सपोर्ट बेस पर हालात बेहद चुनौतीपूर्ण थे। उन्होंने कहा कि लगातार फाइटर जेट्स की आवाज और एयर-रेड सायरन के बीच काम करना मानसिक और शारीरिक रूप से काफी कठिन था। उन्होंने यह भी कहा कि वहां का तापमान मई के महीने में ही 50 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा था, जिससे स्थिति और भी कठिन हो गई थी।
तकनीकी सहयोग और साझेदारी पर जोर
झांग ने कहा कि उनकी टीम का लक्ष्य यह सुनिश्चित करना था कि उपकरण अपनी पूरी क्षमता के साथ काम करें और बेहतर प्रदर्शन दें। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ J-10CE विमान की क्षमता का प्रदर्शन नहीं था, बल्कि एक मजबूत कार्य संबंध और साझेदारी का भी प्रतीक था, जो उनके सहयोग के दौरान विकसित हुआ।
अन्य वीडियो:-

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन