फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China confirms discovering world’s first large shallow gas field in disputed South China Sea

China: चीन का दावा- दक्षिण चीन सागर में मिला दुनिया का सबसे बड़ा गैस क्षेत्र; क्षेत्र में तनाव बढ़ने की आशंका

Thu, 08 Aug 2024 06:07 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग Published by: निर्मल कांत Updated Thu, 08 Aug 2024 06:07 PM IST
सार

China: चीन ने दावा किया है कि उसने दक्षिण चीन सागर में एक विशाल गैस क्षेत्र की खोज की है। यह 100 अरब घन मीटर से अधिक हो सकता है। इसके साथ ही क्षेत्र में तनाव और बढ़ने की उम्मीद है। 

विज्ञापन
China confirms discovering world’s first large shallow gas field in disputed South China Sea
दक्षिण चीन सागर (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

चीन ने विवादित दक्षिण चीन सागर में एक प्रमुख गैस क्षेत्र की खोज की पुष्टि की है। यह गैस क्षेत्र 100 अरब घन मीटर से अधिक होने का अनुमान है। इससे बीजिंग और क्षेत्र के अन्य दावेदारों के बीच सैन्य और राजनयिक तनाव बढ़ सकता है। 
विज्ञापन


सीएनओओसी ने की गैस क्षेत्र मिलने की घोषणा
राज्य संचालित राष्ट्रीय अपतटीय तेल निगम (सीएनओओसी) ने बुवधार को इसकी घोषणा की। इसने एक बयान में कहा, लिंगशुई 36-1 गैस क्षेत्र अत्यंत गहरे पानी में दुनिया का सबसे बड़ा गैस क्षेत्र है। यह करीब 100 अरब घन मीटर से अधिक होने का अनुमान है। सीएनओओसी ने कहा, इससे जुड़े अधिकारियों ने इस आंकड़े की पुष्टि की है। 
विज्ञापन


सीएनओओसी ने कहा कि लिंगशुई 36-1 गैस क्षेत्र चीन के दक्षिण द्वीप प्रांत हैनान के दक्षिण पूर्व में स्थित है। हालांकि, उसने यह स्पष्ट नहीं किया कि यह दक्षिण चीन सागर के विवादित जल क्षेत्र में आता है या नहीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दक्षिण चीन सागर के ज्यादातर हिस्से पर दावा करता है चीन
दक्षिण चीन सागर गर्म जल क्षेत्र है। इसके ज्यादातर हिस्से पर चीन अपना दावा करता है। वहीं, फिलीपींस, वियतनाम, मलयेशिया, ब्रुनेई और ताइवान भी इस पर दावा करते हैं। अमेरिका, यूरोपीय संघ, जापान और सहयोगी देश चीन के खिलाफ छोटे देशों के दावों का समर्थन करते हैं। 

पर्यवेक्षकों का कहना है कि बड़े पैमाने पर नए गैस क्षेत्र के मिलने से मौजूदा तनाव बढ़ने की उम्मीद है। सीएनओओसी ने अनुमान लगाया है कि दक्षिण चीन सागर में यिंगगेहाई, क्यूओंगडोंगनान और जुजियांगको बेसिन का ओजीआईपी एक लाख करोड़ घन मीटर से अधिक है।

दुनिया का 20 फीसदी व्यापार दक्षिण चीन सागर से  
दक्षिण चीन सागर में तनाव बढ़ रहा है। यह दुनिया के महत्वपूर्ण जलमार्गों में से एक है और अपने समृद्ध तेल और प्राकृतिक गैस क्षेत्र के लिए जाना जाता है। यह दुनिया के सबसे व्यस्त शिपिंग मार्गों में से एक है, जिसके जरिए 20 फीसदी से अधिक वैश्विक व्यापार गुजरता है। 


सीएनओओसी के अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी झोउ शिन्हुई के हवाले से बयान में कहा गया कि दक्षिण चीन सागर कंपनी के लिए प्राकृतिक गैस भंडार और उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए एक प्रमुख क्षेत्र रहा है। लिंगशुई 36-1 की खोज एक लाख करोड़ घन मीटर गैस क्षेत्र के विकास के लिए संसाधान आधार का विस्तार करता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed