{"_id":"5f79a09c8ebc3e9bbe712f48","slug":"china-bangladesh-news-xi-jinping-ready-to-take-strategic-partnership-between-china-and-bangladesh-to-new-heights","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिनपिंग ने बांग्लादेश से निकट संबंधों की इच्छा जताई, बीआरआई परियोजना को आगे बढ़ाने का किया आह्वान","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
जिनपिंग ने बांग्लादेश से निकट संबंधों की इच्छा जताई, बीआरआई परियोजना को आगे बढ़ाने का किया आह्वान
Sun, 04 Oct 2020 03:44 PM IST
संजीव कुमार झा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sun, 04 Oct 2020 03:44 PM IST
विज्ञापन
जिनपिंग और शेख हसीना(फाइल फोटो)
- फोटो : पीटीआई
चीन और बांग्लादेश के बीच द्विपक्षीय राजनयिक संबंधों के 45 साल पूरे होने के अवसर पर चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने बांग्लादेश के राष्ट्रपति मोहम्मद अब्दुल हामिद को बधाई दी है। इस मौके पर जिनपिंग ने कहा कि वह बांग्लादेश और चीन की रणनीतियों में बेहतर सामंजस्य स्थापित करना चाहते हैं।
विज्ञापन
जिनपिंग ने कहा कि अरबों डॉलर के बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव (बीआरआई) को संयुक्त रूप से बढ़ावा देने के लिए बांग्लादेशी नेताओं के साथ खड़े हैं ताकि दोनों देशों की रणनीतिक साझेदारी नई ऊंचाई पर ले जायी जा सके।
विज्ञापन
वहीं, चीन के प्रधानमंत्री ली केकियांग ने भी बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना को बधाई संदेश दिया। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि चीन बांग्लादेश के साथ विभिन्न क्षेत्रों में व्यावहारिक सहयोग को मजबूत करने का इच्छुक है।
विज्ञापन
इसके जवाब में पीएम हसीना ने कहा कि बांग्लादेश और चीन की समय के साथ परखी गई मित्रता अब रणनीतिक साझेदारी में विकसित हो चुकी है। उन्होंने आगे कहा कि बांग्लादेश उन देशों में शामिल हो गया है, जहां पर चीन ने आधारभूत संरचना में सबसे अधिक निवेश किया है।
गौरतलब है कि चीन ने बांग्लादेश में 26 अरब डॉलर का निवेश किया है जबकि कुल 38 अरब डॉलर निवेश करने की प्रतिबद्धता जताई है।