फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China Ban on Tibetan religious festival imposed many restrictions on the occasion of New Year Losar

ड्रैगन की दादागिरी: चीन में तिब्बती धार्मिक उत्सव पर प्रतिबंध, नव वर्ष ‘लोसर’ के उपलक्ष्य में कई तरह की पाबंदियां थोपी गईं

Fri, 11 Mar 2022 01:56 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, बीजिंग।
एजेंसी, बीजिंग। Published by: देव कश्यप Updated Fri, 11 Mar 2022 01:56 AM IST
सार

हांगकांग पोस्ट के अनुसार, इस तरह की धमकियां और उत्सवों पर पाबंदी तिब्बती पहचान को कमजोर करने के लिए चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की एक व्यापक रणनीति का हिस्सा है। अखबार ने तिब्बती सूत्रों के हवाले से बताया कि तिब्बत क्षेत्र में चीनी अफसरों ने यात्रा करने और समारोह आयोजित करने पर रोक लगा दी है और प्रतिबंधों का उल्लंघन करने वालों को दंडित करने की चेतावनी दी गई है।

विज्ञापन
China Ban on Tibetan religious festival imposed many restrictions on the occasion of New Year Losar
चीन-तिब्बत का झंडा। (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : iStock

विस्तार

मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, चीन ने तिब्बत की राजधानी ल्हासा और उसके आसपास तिब्बती नव वर्ष ‘लोसर’ के उपलक्ष्य में सभी प्रमुख धार्मिक गतिविधियों पर प्रतिबंध लगा दिया है। इस कारण तिब्बती नए वर्ष पर अल्पसंख्यक समुदाय को कई तरह की रुकावटों और हस्तक्षेप का सामना करना पड़ा। पिछले माह ल्हासा के जातीय व धार्मिक मामलों के ब्यूरो ने कोविड-19 का हवाला देकर इस पर पाबंदी लगा दी।

विज्ञापन


हांगकांग पोस्ट के अनुसार, इस तरह की धमकियां और उत्सवों पर पाबंदी तिब्बती पहचान को कमजोर करने के लिए चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की एक व्यापक रणनीति का हिस्सा है। अखबार ने तिब्बती सूत्रों के हवाले से बताया कि तिब्बत क्षेत्र में चीनी अफसरों ने यात्रा करने और समारोह आयोजित करने पर रोक लगा दी है और प्रतिबंधों का उल्लंघन करने वालों को दंडित करने की चेतावनी दी गई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि सरकारी नौकरियों में काम करने वाले तिब्बतियों को नए साल पर काम के लिए ड्यूटी पर हाजिरी देना अनिवार्य कर दिया गया। ऐसा इसलिए ताकि वे जश्न मनाने अपने गृहनगर न जा सकें। 
विज्ञापन


उइगर विद्वान को 10 साल की जेल
चीन के शिनजियांग प्रांत में एक उइगर प्रोफेसर और अनुवादक नूरमेमेट ओमर उचकुन को अलगाववाद तथा पश्चिमी संस्कृति को बढ़ावा देने के आरोप में 10 साल कैद की सजा सुनाई गई है। रेडियो फ्री एशिया ने गांव के एक अफसर और उचकुन के नॉर्वे में रह रहे पूर्व सहपाठी हुसेनजन के हवाले से बताया कि उनका मित्र साहित्य, अनुवाद और कंप्यूटर विज्ञान में अपने उत्कृष्ट कामों के लिए जाना जाता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed