फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China: Baltic MPs meet Taiwan President Sai Ing-wen indicating to increase cooperation between EU and Taiwan

चीन : यूरोपीय संघ और ताइवान के बीच सहयोग बढ़ाने का संकेत देते हुए ताइवान की राष्ट्रपति से बाल्टिक सांसदों ने की मुलाकात 

Tue, 30 Nov 2021 02:56 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, ताइपे
एजेंसी, ताइपे Published by: Kuldeep Singh Updated Tue, 30 Nov 2021 02:56 AM IST
सार

ताइवान की राष्ट्रपति साई इंग-वेन ने बताया कि यह तीनों बाल्टिक देशों के सांसदों की पहली साझा यात्रा है। बाल्टिक सांसदों का यह ताइवान दौरा चीन की आपत्ति के बावजूद हुआ है। ये सांसद ताइवान के विदेश मंत्रालय द्वारा आयोजित 2021 ‘ओपन पार्लियामेंट फोरम’ में भाग लेंगे।

विज्ञापन
China: Baltic MPs meet Taiwan President Sai Ing-wen indicating to increase cooperation between EU and Taiwan
बाल्टिक सांसद और राष्ट्रपति साई इंग-वेन - फोटो : twitter

विस्तार

सभी तीन बाल्टिक देशों लातविया, लिथुआनिया और एस्तोनिया के सांसदों ने यूरोपीय संघ और ताइवान के बीच सहयोग बढ़ाने का संकेत देते हुए ताइवान की राष्ट्रपति साई इंग-वेन से सोमवार को मुलाकात की। साई ने बताया कि यह तीनों बाल्टिक देशों के सांसदों की पहली साझा यात्रा है। बाल्टिक सांसदों का यह ताइवान दौरा चीन की आपत्ति के बावजूद हुआ है।

विज्ञापन


लातविया, लिथुआनिया व एस्तोनिया के सांसदों ने ईयू-ताइवान में सहयोग बढ़ाने के दिए संकेत
ये सांसद ताइवान के विदेश मंत्रालय द्वारा आयोजित 2021 ‘ओपन पार्लियामेंट फोरम’ में भाग लेंगे। इससे ठीक पहले अमेरिका के पांच सांसदों ने अचानक ताइवान पहुंचकर राष्ट्रपति साइ और वरिष्ठ ताइवानी मंत्रियों व अफसरों से बात की थी। बाल्टिक देशों के सांसदों से मिलने के बाद साई ने कहा, ताइवान और बाल्टिक देशों का तानाशाही करने वाले वाले शासनों से आजाद होने और स्वतंत्रता के लिए संघर्ष करने का समान अनुभव रहा है। 
विज्ञापन


हमारे पास आज जो लोकतंत्र है, वह बहुत मुश्किल से हासिल हुआ है और हम इसे अच्छी तरह से समझते हैं। बाल्टिक देशों के प्रतिनिधिमंडल ने ताइवान के साथ और भी मजबूत रिश्तों की उम्मीद जताई। उन्होंने कहा, हम एकजुटता जताने के लिए यहां आए हैं। बता दें, ताइवान ने नवंबर की शुरुआत में लिथुआनिया में एक दूतावास खोला था, जिसका चीन ने विरोध किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed