फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China asked Russia to delay Ukraine invasion until after Olympics, report claims

चीन की चाल: विंटर ओलंपिक खत्म होने तक रूस से रुकवाया यूक्रेन पर हमला, रिपोर्ट में दावा

Thu, 03 Mar 2022 07:37 AM IST
सुरेंद्र जोशी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Thu, 03 Mar 2022 07:37 AM IST
सार

चीन के वरिष्ठ अधिकारियों ने फरवरी के आरंभ में रूस के नेताओं से कहा था कि वे विंटर ओलंपिक के समाप्त होने से पूर्व हमला न करें। 

विज्ञापन
China asked Russia to delay Ukraine invasion until after Olympics, report claims
व्लादिमीर पुतिन और शी जिनपिंग - फोटो : Agency

विस्तार

आठ दिनों से जारी रूस-यूक्रेन जंग को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। रूस यूक्रेन पर काफी पहले हमला करने वाला था, लेकिन चीन ने उससे बीजिंग में आयोजित विंटर ओलंपिक के बाद आक्रमण के लिए राजी कर लिया था। रूस ने अपने करीबी मित्र चीन की सलाह मानी और गत गुरुवार को यूक्रेन पर धावा बोला। जंग में अब तक सैकड़ों लोगों की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन


चीन के वरिष्ठ अधिकारियों ने फरवरी के आरंभ में रूस के नेताओं से कहा था कि वे विंटर ओलंपिक के समाप्त होने से पूर्व हमला न करें। न्यूयॉर्क टाइम्स ने अपनी रिपोर्ट में यह दावा किया है। रिपोर्ट में बाइडन प्रशासन के अधिकारियों व एक पश्चिमी खुफिया रिपोर्ट के हवाले से यह बात कही गई है। 
विज्ञापन


रिपोर्ट के अनुसार चीन के शीर्ष अधिकारियों को यूक्रेन पर हमले की रूस की योजना की भनक थी। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन द्वारा गत गुरुवार को एलान-ए-जंग के काफी पहले चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग को भी मित्र देश की इस योजना की सूचना दे दी गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर वाशिंगटन स्थित चीनी दूतावास के प्रवक्ता लियू पेंग्यू ने इस रिपोर्ट का खंडन किया है। उन्होंने कहा कि यह बिना किसी आधार की अटकलबाजी है। जबकि अमेरिकी विदेश विभाग व खुफिया एजेंसी सीआईए ने इस रिपोर्ट पर अभी कोई टिप्पणी नहीं की है। 
 
पश्चिमी नेताओं द्वारा रूस को बार-बार चेतावनी देने के बावजूद रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने 24 फरवरी को यूक्रेन पर चढ़ाई कर दी। विंटर ओलंपिक 2022 खत्म होने के कुछ ही दिन बाद पुतिन यूक्रेन पर तीन दिशाओं उत्तर, पूर्व व दक्षिण से धावा बोला। 

4 फरवरी को पुतिन व जिनपिंग की विंटर ओलंपिक के शुभारंभ के मौके पर मुलाकात हुई थी। इसमें दोनों नेताओं ने पश्चिमी देशों के खिलाफ और सहयोग बढ़ाने पर सहमति दी थी। अमेरिका समेत कई देशों ने विंटर ओलंपिक का राजनयिक बहिष्कार किया था। चीन की राजधानी बीजिंग में विंटर ओलंपिक 4 से 20 फरवरी 2022 तक आयोजित किए गए थे। 


अमेरिकी अधिकारियों ने पुष्टि की है कि वॉशिंगटन ने यूक्रेन के आसपास रूसी सेना की तैनाती की वरिष्ठ चीनी अधिकारियों को खुफिया जानकारी दी थी। उन्हें उम्मीद थी कि चीन रूस को सेना का जमावड़ा नहीं करने व जंग से रोकने के लिए राजी करेगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed