फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China and the US agreed to relax the restrictions imposed on each other's media personnel under the bilateral agreement

द्विपक्षीय समझौता : चीन और अमेरिका एक-दूसरे के मीडिया कर्मियों पर लगाए गए प्रतिबंधों में ढील देंगे

Thu, 18 Nov 2021 12:01 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, वाशिंगटन/बीजिंग
एजेंसी, वाशिंगटन/बीजिंग Published by: Kuldeep Singh Updated Thu, 18 Nov 2021 12:01 AM IST
सार

चीन और अमेरिका ने दोनों देशों के बीच एक साल से चल रहे तनाव के चलते एक-दूसरे के मीडिया कर्मियों पर लगाए गए प्रतिबंधों में ढील देने के लिए द्विपक्षीय समझौते के तहत इस पर सहमति जताई है। चीन के सरकारी अखबार ‘चाइना डेली’ के मुताबिक, दोनों देशों के बीच हुई शिखर वार्ता से पहले इस पर समझौता हुआ।
 

विज्ञापन
China and the US agreed to relax the restrictions imposed on each other's media personnel under the bilateral agreement
यूएस और चीन का झंडा - फोटो : पीटीआई

विस्तार

चीन और अमेरिका एक-दूसरे के मीडिया कर्मियों पर लगाए गए प्रतिबंधों में ढील देने को सहमत हो गए हैं। दोनों देशों ने द्विपक्षीय समझौते के तहत अमेरिका-चीन ने इस पर सहमति जताई है। चीन के सरकारी अखबार ‘चाइना डेली’ के मुताबिक, राष्ट्रपति शी जिनपिंग और जो बाइडन के बीच हुई शिखर वार्ता से पहले इस पर समझौता हुआ।

विज्ञापन


पत्रकारों की संख्या सीमित करने से दोनों देशों के बीच एक साल से था तनाव
इस समझौते के तहत अमेरिका, चीन के मीडिया कर्मियों को एक साल का बहु-प्रवेश वीजा जारी करेगा। इसके तहत एक व्यक्ति एक से अधिक बार उस देश की यात्रा कर सकता है, जिसका वीजा उसे दिया गया है। विदेश मंत्रालय ने कहा, अमेरिकी पत्रकारों के समूह को वीजा जारी करने के लिए चीन प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन


हालांकि इसके लिए पत्रकारों को लागू कानूनों और नियमों के तहत पात्र होना चाहिए। दूसरी तरफ, अमेरिका ने कहा है कि हम उन चीनी पत्रकारों को वीजा जारी करते रहेंगे जो अमेरिकी कानून के तहत वीजा के लिए पात्र हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


चीन वीजा की अवधि को बढ़ाने के लिए भी प्रतिबद्ध है, अमेरिकी मीडिया वीजा अभी 90 दिन से एक वर्ष तक के लिए वैध होता है। बयान में कहा गया कि दोनों पक्ष बहु-प्रवेश बीजा जारी करेंगे। बता दें, मीडिया कर्मियों की संख्या सीमित करने से दोनों देशों के बीच एक साल से अधिक समय से तनाव कायम है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed