{"_id":"614514254c54021b69044dd2","slug":"china-and-india-say-both-countries-are-maintaining-uninterrupted-contact-on-the-issue-of-hundreds-of-stranded-indians-in-china","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीनी विदेश मंत्रालय : चीन में सैकड़ों फंसे भारतीयों के मुद्दे पर दोनों देश ‘निर्बाध’ संपर्क बनाए हुए हैं","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
चीनी विदेश मंत्रालय : चीन में सैकड़ों फंसे भारतीयों के मुद्दे पर दोनों देश ‘निर्बाध’ संपर्क बनाए हुए हैं
Sat, 18 Sep 2021 03:48 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, बीजिंग
एजेंसी, बीजिंग
Published by: Kuldeep Singh
Updated Sat, 18 Sep 2021 03:48 AM IST
सार
चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिजियान ने कोरोना वायरस प्रोटोकॉल का हवाला देते हुए कहा कि चीनी सरकार ने वीजा और उड़ानों पर पाबंदी लगा दी थी। इसके चलते पिछले 18 महीनों से 23,000 छात्रों समेत हजारों भारतीय और चीन में कार्यरत सैकड़ों भारतीय कर्मी वहां फंसे हुए हैं।
विज्ञापन
india china flag
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चीन के विदेश मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि देश में फंसे भारतीयों के मुद्दे पर भारत और चीन ‘निर्बाध’ राजनयिक चैनलों के माध्यम से संपर्क बनाए हुए हैं ताकि जरूरतमंद लोगों को यात्रा सुविधा मुहैया कराई जा सके।
विज्ञापन
कोरोना वायरस प्रोटोकॉल का हवाला देते हुए चीन सरकार ने वीजा और उड़ानों पर पाबंदी लगा दी थी। इसके चलते पिछले 18 महीनों से 23,000 छात्रों समेत हजारों भारतीय और चीन में कार्यरत सैकड़ों भारतीय कर्मी वहां फंसे हुए हैं।
विज्ञापन
चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिजियान ने कहा कि कोरोना महामारी के चलते चीन अपने नागरिकों समेत सभी यात्रियों के साथ समान व्यवहार कर रहा है। उन्होंने कहा कि जिन भारतीयों का यात्रा करना बहुत जरूरी होता है, उन्हें हमेशा अनुमति दी जाती है।
विज्ञापन
उन्होंने राजनयिक कर्मियों की आवाजाही का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि हम उम्मीद करते हैं भारत भी हमारे समान ही चीनी नागरिकों के साथ व्यवहार करेगा। मौजूदा समय में दोनों देशों के बीच कोई सीधी विमान सेवा नहीं है। साथ ही तीसरे देश की यात्रा पर भी पाबंदी है, इसके चलते बड़ी संख्या में भारतीय यहां फंसे हुए हैं।