फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Chilling Details of Yahya Sinwar's Autopsy, they cut his finger off for a DNA confirmation

Yahya Sinwar: 'सिर में गोली, कटी हुईं अंगुलियां', हमास प्रमुख सिनवार के पोस्टमार्टम की चौंकाने वाली रिपोर्ट

Sat, 19 Oct 2024 08:51 AM IST
काव्या मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, यरुशलम
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, यरुशलम Published by: काव्या मिश्रा Updated Sat, 19 Oct 2024 08:51 AM IST
सार

इस्राइल ने पिछले साल सात अक्तूबर को हुए हमले के बाद ही गायब हो चुके सिनवार की तलाश शुरू कर दी थी। कहा जा रहा था कि 61 साल के सिनवार अपना ज्यादातर समय गाजा पट्टी में बनी सुरंगों में बिता रहे थे। 

विज्ञापन
Chilling Details of Yahya Sinwar's Autopsy, they cut his finger off for a DNA confirmation
याह्या सिनवार - फोटो : AMAR UJALA

विस्तार

इस्राइल-हमास युद्ध की वजह से फलस्तीन का गाजा शहर मलबों के ढेर में तब्दील हो गया है। पिछले एक साल से जारी जंग फिलहाल थमी नहीं है। इस बीच, इस्राइल ने दावा किया है कि उसने पिछले साल सात अक्तूबर के हमले को अंजाम देने वाले हमास नेता याह्या सिनवार को मार गिराया है। 

विज्ञापन


सुरंगों में छिपे हुए थे सिनवार
बता दें, इस्राइल ने इस हमले के बाद ही गायब हो चुके सिनवार की तलाश शुरू कर दी थी। कहा जा रहा था कि 61 साल के सिनवार अपना ज्यादातर समय गाजा पट्टी में बनी सुरंगों में बिता रहे थे। सिनवार के साथ उनके अंगरक्षक भी थे। साथ ही वो बंधक बनाए नागरिकों को भी ढाल की तरह इस्तेमाल कर रहे थे। 
विज्ञापन


तीन आतंकवादियों की हुई थी पहचान
रिपोर्ट के अनुसार, इस्राइली सेना की 828वीं बिसलामैक ब्रिगेड रफाह के ताल अल-सुल्तान इलाके में बुधवार को गश्त कर रही थी।उसी दौरान गश्ती दल ने तीन आतंकवादियों को पहचान की। तुरंत मुठभेड़ शुरू हो गई और तीनों को मार दिया गया। हालांकि, बाद में जब शवों की पहचान की जा रही थी तो एक का चेहरा और डील-डौल याह्या सिनवार से काफी मिलता-जुलता लगा। हमास की ओर से फंसाने वाली किसी चाल से बचने के लिए लाश की एक अंगुली को काट कर जांच के लिए इस्राइल भेजा गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे मार गिराया
उसी दिन सिनवार का शव वहां से निकाल कर इस्राइल लाया गया। उस पूरे इलाके को घेर कर उसे सुरक्षित कर दिया गया। इस्राइली सेना (आईडीएफ) के प्रवक्ता डेनियल हगारी ने कहा कि उनकी सेना को ये पता नहीं था कि सिनवार वहां थे, लेकिन सेना लगातार वहां अपना ऑपरेशन चला रही थी। उन्होंने बताया कि इस्राइली सैनिकों ने तीन लोगों को एक मकान से दूसरे मकान की ओर दौड़ लगाते देखा, लेकिन वो इधर-उधर जाते उससे पहले ही सैनिकों ने उन्हें ललकारा। मुठभेड़ के बाद जिस शख़्स की पहचान सिनवार के तौर पर हुई वो अकेले उनमें से एक इमारत की ओर भागते दिखे। सैनिकों ने ड्रोन से उनकी पहचान की और उन्हें मार दिया। 

पहले दांतों से पहचान करने की कोशिश
मीडिया रिपोर्ट में इस्राइल नेशनल सेंटर ऑफ फॉरेंसिक मेडिसिन के मुख्य रोगविज्ञानी चेन कुगेल के हवाले से कहा, 'प्रयोगशाला द्वारा प्रोफाइल तैयार करने के बाद, इसकी तुलना सिनवार के प्रोफाइल से की, जब वह यहां कैदी के रूप में सजा काट रहा था, ताकि हम डीएनए से उसकी पहचान कर सकें। सैनिकों ने पहले उसके दांतों से उसकी पहचान करने की कोशिश की, लेकिन सही से प्रमाणित नहीं हो सका।' 

फिर काटी अंगुली
सोशल मीडिया पर इस्राइली सैनिकों द्वारा ठिकाने की तलाशी लेने के वीडियो सामने आए। एक वीडियो में, दो इस्राइली सैनिक एक शव (जिसे याह्या सिनवार का बताया जा रहा) के पास खड़े हैं, जिसके बाएं हाथ की तर्जनी अंगुली कटी हुई है। इस बीच, एक मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया कि वीडियो का विश्लेषण किया जिसमें सिनवार के बाएं हाथ की सभी पांच अंगुलियां कटी हुई दिखाई दे रही थीं और फिर बाद में एक अंगुली गायब थी।

सिर में गोली और टैंक के गोले...
याह्या सिनवार के शव का पोस्टमार्टम करने वाले मुख्य रोगविज्ञानी ने बताया कि सिनवार की मौत सिर में गोली लगने से हुई थी। उन्होंने कहा कि हमास नेता को टैंक के गोले से लगी चोटों सहित अन्य चोटें भी लगी थीं। मगर उनकी मौत सिर में गोली लगने से हुई है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही वीडियो में याह्या के चेहरे पर चोटें और खोपड़ी का एक हिस्सा उड़ा हुआ दिखाई दिया। यह वीडियो कहीं न कहीं रोगविज्ञानी के दावे की पुष्टि करता है। 


इस्राइली सैनिकों ने नुकसान के आकलन और किसी भी जिंदा शख्स की तलाश के लिए जमीनी छापेमारी करने से पहले ठिकाने पर एक टैंक राउंड फायर किया।



इस्राइली मंत्री का बड़ा बयान
हमास प्रमुख को ढेर करने के बाद इस्राइली विदेश मंत्री काट्ज ने एक बयान जारी किया था। उन्होने  कहा था कि हमने अपना बदला ले लिया है। आईडीएफ ने ने सिनवार को आज गाजा में ढेर कर दिया है। इस हमले में सिनवार के कई साथी भी ढेर किए गए हैं। उन्होंने कहा कि सिनवार के मारे जाने के बाद अब हमास के पास जो बंधक हैं उन्हें अब आजाद कराने की संभावना और बढ़ गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed