{"_id":"5f1bb2208ebc3e9ff12e0fb6","slug":"chile-man-order-jailed-in-france-for-disappearance-of-his-japanese-girlfriend-nearly-four-years-ago","type":"story","status":"publish","title_hn":"जापानी गर्लफ्रेंड की हत्या के मामले में फ्रांस की जेल में बंद है चिली नागरिक","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
जापानी गर्लफ्रेंड की हत्या के मामले में फ्रांस की जेल में बंद है चिली नागरिक
Sat, 25 Jul 2020 09:51 AM IST
Sneha Baluni
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बेसनकॉन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बेसनकॉन
Published by: Sneha Baluni
Updated Sat, 25 Jul 2020 09:51 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिली के एक नागरिक को शुक्रवार को पूर्वी फ्रांस की एक जेल में बंद करने का आदेश सुनाया गया। उसे चार साल पहले अपनी जापानी गर्लफ्रेंड की संदिग्ध हत्या के मामले में गिरफ्तार किया गया है। हालांकि लड़की का शव बरामद नहीं हुआ है। 29 साल के निकोलस जेपेडा को एक दिन पहले ही चिली से प्रत्यर्पित करके लाया गया था। उसे घंटों विचार-विमर्श के बाद बेसनकॉन में न्यायाधीश द्वारा हिरासत में लेने का आदेश दिया गया।
विज्ञापन
जेपेडा की गर्लफ्रेंड का नाम नारुमी कुरोसाकी था और वो बेसनकॉन में पढ़ती थी। वकील ने कहा कि संदिग्ध का चिली से प्रत्यर्पण किया जाना जांच के लिए एक नई शुरुआत है, जबकि जेपेडा ने जांच न्यायाधीश के सवालों का जवाब देने से इनकार कर दिया है। अभियोजक एटिएन मेंटेउ ने संवाददाताओं को बताया, ‘उसने खुद को निर्दोष बताया है और आशा व्यक्त है की असली हत्यारा पकड़ा जाएगा।’
विज्ञापन
फ्रेंच वकील ने कहा कि यदि जांच न्यायाधीश यह निष्कर्ष निकालते हैं कि संदिग्ध के खिलाफ ट्रायल शुरू करने के लिए पर्याप्त सबूत हैं तो उसपर औपचारिक आरोप लगाए जाएंगे। मेंटेउ ने उम्मीद जताई कि ट्रायल अगले साल हो सकता है। स्थानीय मीडिया ने इस मामले को एक प्रेस प्रसंग बताया है जो खराब हो गया। जेपेडा कुरोसाकी से जापान में मिला था। उसके द्वारा रिश्ता खत्म करने के बाद वो उससे मिलने के लिए फ्रांस आया था।
विज्ञापन
अभियोजक ने कहा, ‘जेपेडा हिरासत में है तो पता चल जाएगा कि संदिग्ध का व्यक्तित्व कैसा है।’ कुरोसाकी पांच दिसंबर, 2016 को बेसनकॉन विश्वविद्यालय परिसर में स्थित अपने कमरे से गायब हो गई थी। इस मामले की जांच होने से पहले ही जेपेडा वापस चिली चला गया था। क्षेत्र के घने जंगलों और अन्य जगहों पर लंबी खोजबीन के बावजूद, जांचकर्ता उसके शव को खोजने में विफल रहे, लेकिन पुलिस का मानना है कि उसने उसे मार डाला।
चिली में अदालत की कार्यवाही के दौरान, जेपेडा ने स्वीकार किया था कि जिस रात कुरोसाकी गायब हुई वह उसके कमरे में गया था बेशक उनका प्यार खत्म हो गया था। उसने बताया था कि दोनों ने सहमति से शारीरिक संबंध भी बनाए थे। फ्रांस प्रत्यर्पण से पहले आरोपी को अपनी मां के घर में नजरबंद रखा गया था।