Chile Earthquake: दक्षिण अमेरिकी देश चिली में भूकंप, अर्जेंटीना तक लगे तेज झटके; रिक्टर स्केल पर तीव्रता 6.1
उत्तरी चिली में गुरुवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। इन झटकों का असर अर्जेंटिना तक महसूस किया गया। रिपोर्ट के अनुसार अभी तक किसी भी प्रकार के कोई जनहानि नहीं हुई है
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुरुवार को दक्षिणी अमेरिका का देश चिली के उत्तरी क्षेत्र में भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिपोर्ट के अनुसार इसकी तिव्रता 6.1 की थी। इसके झटके अर्जेंटीना तक महसूस किए गए। हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने या कोई बड़ा नुकसान होने की कोई रिपोर्ट नहीं मिली है। साथ ही भूकंप के बाद चिली में सुनामी की चेतावनी भी जारी नहीं की गई।
यूएसजीएस की रिपोर्ट
यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (यूएसजीएस) के अनुसार, भूकंप का केंद्र सैन पेड्रो डी अटाकामा शहर से 104 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में था, जो बोलीविया की सीमा के पास स्थित एक छोटा सा शहर है। भूकंप की गहराई 93 किलोमीटर थी और यह दोपहर 12:21 बजे आया।
साथ ही मामले में चिली की राष्ट्रीय आपदा एजेंसी ने भूकंप को मध्यम तीव्रता का बताया। एजेंसी ने कहा कि वह किसी भी संभावित नुकसान का आकलन करती रहेगी। एजेंसी ने यह भी बताया कि भूकंप से "सुनामी उत्पन्न करने की स्थिति" नहीं बनी है।
एक नजर चिली पर..
बता दें कि दक्षिणी अमेरिका का देश चिली रिंग ऑफ फायर में स्थित है, जहां टेक्टोनिक प्लेट्स के टकराने से भूकंप और सुनामी आती हैं। चिली में 2010 में आए 8.8 तीव्रता के भूकंप की दर्दनाक यादें अब भी लोगों के मन में ताजा हैं, जिसमें सुनामी आई थी और 526 लोगों की जान चली गई थी। इसके बाद चिली ने आपातकालीन प्रक्रियाओं में सुधार किए हैं और इमारतों में शॉक-अवशोषक उपकरण लगाए हैं ताकि भविष्य में ऐसे नुकसान को कम किया जा सके।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.