फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Children will be vaccinated on a large scale in Europe on the lines of America, Canada

कोरोना टीकाकरण: यूरोप में भी बड़े पैमाने पर बच्चों को लगेंगे टीके, गरीब देश खुराक को तरस रहे

Fri, 04 Jun 2021 06:58 AM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: Jeet Kumar Updated Fri, 04 Jun 2021 06:58 AM IST
सार

  • अमीर देशों में 12 साल के बच्चों का टीकाकरण शुरू 
  • गरीब देशों में खुराक को तरस रहे लोग
  • फ्रांस में 12 साल से ऊपर के बच्चों को फाइजर की वैक्सीन 15 जून से
  • जर्मनी में सात जून से 12 16 साल के बच्चों को पहला डोज लगाया जाएगा

विज्ञापन
Children will be vaccinated on a large scale in Europe on the lines of America, Canada
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

विस्तार

अमेरिका और कनाडा की तर्ज पर अब यूरोपीय आयोग ने भी 12 साल और उससे ज्यादा उम्र वाले बच्चों के लिए फाइजर की वैक्सीन के इस्तेमाल की मंजूरी दे दी है। इसके चलते अब पूरे यूरोप में बड़े पैमाने पर बच्चों के टीकाकरण का रास्ता खुल गया है।

विज्ञापन


हालांकि, इस मंजूरी के बाद दुनिया में एक बार फिर वैक्सीन असमानता उजागर हुई है। मौजूदा स्थिति को देखें तो एक ओर अमीर देशों में बच्चों को भी टीके लगने लगे हैं तो दूसरी ओर दुनिया के कई हिस्सों में बुजुर्ग और युवा अब तक वैक्सीन की राह देख रहे हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने अमीर देशों से कोवाक्स स्कीम के तहत टीकों की आपूर्ति बढ़ाने का आग्रह किया है।
विज्ञापन


यहां जानिए, दुनिया के वे देश, जहां बच्चों के टीकाकरण को हरी झंडी मिल गई है या इस पर विचार चल रहा है-

यूरोपीय देश 

  • फ्रांस : 12 साल से ऊपर के बच्चों को फाइजर की वैक्सीन 15 जून से। 
  • इटली : 31 मई को ही 12-15 साल के बच्चों के लिए फाइजर वैक्सीन के इस्तेमाल की मंजूरी। 
  • जर्मनी : सात जून से 12 16 साल के बच्चों को पहला डोज लगाया जाएगा।
  • पोलैंड : इसी दिन से बच्चों का टीकाकरण शुरू करेगा। 
  • लिथुआनिया : इसी माह से बच्चों का टीकाकरण शुरू हो सकता है । 
  • एस्टोनियाः सितंबर से टीकाकरण अभियान शुरू करने की योजना है। 
  • रोमानिया : 12 साल की उम्र के बच्चों के लिए वैक्सीनेशन की घोषणा। 
  • ऑस्ट्रिया : अगस्त तक 3.40 लाख बच्चों के टीकाकरण का लक्ष्य है। 
  • हंगरी : मई मध्य से ही 16-18 साल के बच्चों को वैक्सीन लग रही है। 


गैर यूरोपीय संघ देश 

  • नॉर्वे : जिन बच्चों पर गंभीर संक्रमण का खतरा है, उन्हें फाइजर वैक्सीन पर विचार किया जा रहा है। 
  • स्विट्जरलैंड : मई की शुरुआत में फाइजर ने 12-15 वर्ष वाले बच्चों के लिए वैक्सीन के इस्तेमाल की मंजूरी मांगी।
  • सैन मरीनो : 12-15 साल के बच्चों को लगेंगे टीके

मध्यपूर्व 

  • इस्राइल : 12-15 साल के बच्चों को अगले हफ्ते से पहली खुराक देने को लेकर हरी झंडी मिल गई है। 
  • दुबई  : एक जून से 12-15 साल के बच्चों को फाइजर के टीका देना शुरू कर दिया है। 
  • यूएई : इस आयुवर्ग के लिए टीकों के आपातकालीन इस्तेमाल की मंजूरी दे चुका है। 

एशिया क्षेत्र 

  • सिंगापुरः एक जून से 12-18 साल के बच्चों का टीकाकरण शुरू हो गया है। 
  • जापान : 12 साल से ज्यादा उम्र वालों के लिए फाइजर वैक्सीन की मंजूरी। 
  • फिलीपींस : 26 मई को 12-15 वर्ष के बच्चों के लिए फाइजर टीकों के आपात इस्तेमाल की अनुमति दी गई। 


अमेरिका 

  • चिली : 12-16 साल के बच्चों के लिए फाइजर टीके की इजाजत मिल गई।
  • अमेरिका : 12-15 वर्ष की उम्र के बच्चों को फाइजर का टीका लगाने की मंजूरी के बाद मई से टीकाकरण शुरू। 
  • कनाडा : मई की शुरुआत में 12-15 साल के बच्चों को फाइजर वैक्सीन लगाने की मंजूरी दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed