फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Hamas Hostage Row Israeli Army Identifies Two Hostage Children  But Third Body Not Their Mother

Hamas Row: 'दो बंधक बच्चों के अवशेषों की पहचान हुई, पर तीसरा शव उनकी मां का नहीं', इस्राइली सेना का बड़ा दावा

Fri, 21 Feb 2025 07:38 AM IST
अभिषेक दीक्षित पीटीआई, तेल अवीव
पीटीआई, तेल अवीव Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Fri, 21 Feb 2025 07:38 AM IST
विज्ञापन
Hamas Hostage Row Israeli Army Identifies Two Hostage Children  But Third Body Not Their Mother
हमास ने इस्राइल को सौंपे चार शव - फोटो : PTI

हमास ने चार इस्राइल बंधकों के शव गुरुवार को सौंप दिए थे। बताया गया कि इनमें एक महिला और उसके दो बच्चों के शव भी शामिल हैं। शोरी बिबास और उनके दो बच्चे रियल और कफीर के साथ-साथ 83 वर्षीय ओदेद लिफशिट्ज के शव सौंपे गए थे। कफीर को नौ महीने की उम्र में बंधक बनाया गया था। वह सबसे छोटे बंदी थे। हमास का कहना है कि चारों की मौत इस्राइली हवाई हमलों में हुई थी। इस बीच इस्राइली सेना ने शुक्रवार को बताया कि दो नाबालिग बंधकों के अवशेषों की पहचान कर ली गई है, लेकिन हमास की ओर से छोड़ा गया एक अन्य शव लड़कों की मां का नहीं है।

विज्ञापन


विज्ञापन


इससे पहले हमास के लड़ाकों ने गाजा पट्टी में एक मंच पर चार काले ताबूत दिखाए। ताबूत के चारों ओर बैनर लगाए गए थे। इनमें से एक बड़े बैनर पर प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को भूत के रूप में दिखाया गया था। लड़ाकों ने ताबूतों को रेड क्रॉस के वाहनों तक पहुंचाया, जिसके बाद रेड क्रॉस के कर्मियों ने शवों को सफेद चादरों से लपेटकर वाहनों में रखा। इसके बाद रेड क्रॉस का काफिला इस्राइल की ओर रवाना हो गया। कुछ देर बाद इस्राइली सैन्य बल ने पुष्टि की है कि ताबूत प्राप्त कर लिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

Hamas Hostage Row Israeli Army Identifies Two Hostage Children  But Third Body Not Their Mother
Israel Hamas Row - फोटो : PTI

इस्राइली सेना ने शुक्रवार सुबह बताया कि बंधक बनाए गए दो बच्चों के शवों की पहचान कर ली गई है, लेकिन हमास द्वारा दिया गया एक अन्य शव इन लड़कों की मां का नहीं है। हमास लड़ाकों ने युद्ध विराम समझौते के तहत गुरुवार को ये चार शव सौंपे थे। इस्राइल ने 83 वर्षीय ओडेड लिफ्शिट्ज का शव प्राप्त होने की पुष्टि की। ओडेड को हमास की ओर से सात अक्तूबर 2023 को किए गए हमले के दौरान अगवा कर लिया गया था। इन हमलों के बाद इजराइल और हमास के बीच युद्ध शुरू हो गया था।

इस्राइली रक्षा बलों ने एक बयान में बताया कि दो बच्चों- एरियल और केफिर बिबास के शवों की पहचान ‘नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फॉरेंसिक मेडिसिन’ ने इजराइल पुलिस के सहयोग से की और उनके परिवारों को सूचित कर दिया गया है। बयान के मुताबिक, बंधक बनाए गए इन बच्चों नवंबर 2023 में हत्या कर दी गयी थी। सेना ने साथ ही बताया कि सौंपा गया एक अन्य शव उन लड़कों की मां शिरी बिबास या किसी अन्य बंधक का नहीं है।

Hamas Hostage Row Israeli Army Identifies Two Hostage Children  But Third Body Not Their Mother
Israel Hamas Row - फोटो : PTI

सेना ने शुक्रवार की सुबह एक बयान में कहा, 'हमास चरमपंथी संगठन ने समझौते का गंभीर उल्लंघन किया है। समझौते के तहत हमास चार मृतक बंधकों को वापस करने के लिए बाध्य है।' सेना के मुताबिक, हम मांग करते हैं कि हमास हमारे सभी बंधकों के साथ शिरी को भी घर वापस भेजे।

संयुक्त राष्ट्र में इज़राइल के राजदूत डैनी डैनन ने कहा, 'हमास ने न केवल एरियल और केफिर बिबास (चार वर्षीय और 10 माह के बच्चों) की निर्मम हत्या की, बल्कि उनकी मौत के बाद भी हर बुनियादी नैतिक मूल्य का उल्लंघन करना जारी रखा।' उन्होंने कहा कि इस्राइल मांग करता है कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद  इस जघन्य अपराध की निंदा करे और बच्चों मां शिरी बिबास को उसके परिवार के पास तुरंत वापस भेजने की मांग करे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed