मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने संभाला विश्व निर्वाचन निकायों के संघ के अध्यक्ष का कार्यभार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने मंगलवार को विश्व निर्वाचन निकायों के संघ (एडब्ल्यूईबी) के अध्यक्ष का कार्यभार संभाला। वह 2019-21 तक अध्यक्ष रहेंगे। इस आशय का फैसला यहां चल रही एडब्ल्यूईबी की चौथी महासभा में किया गया। इसमें 50 देशों के 120 प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं।
2017 में बुखारेस्ट में आयोजित अंतिम आम सभा में भारत को सर्वसम्मति से एडब्ल्यूईबी का अध्यक्ष नामित किया गया था। अरोड़ा के अलावा चुनाव आयुक्तों अशोक लवासा और सुशील चंद्रा तथा एडब्ल्यूईबी के निवर्तमान अध्यक्ष रूमानिया के इयोन मिन्कू रादुलेस्कू ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया।
The AWEB Flag was handed over to the Sunil Arora by the Representative of Outgoing Chair, Ion Mincu Radulescu, Advisor, Permanent Election Authority Romania. The Flag will remain with Election Commission of India for the two year term till 2021. https://t.co/2OGag7zfRu
— ANI (@ANI) September 3, 2019
मुख्य चुनाव आयुक्त ने सोमवार को एडब्ल्यूईबी के कार्यकारी बोर्ड की विशेष बैठक में कहा था कि भारत का निर्वाचन आयोग 2011-12 के दौरान एडब्ल्यूईबी की निर्माण प्रक्रिया से नजदीक से जुड़ा रहा था। इसके अलावा वह अक्टूबर 2013 में एडब्ल्यूईबी के संस्थापक सदस्यों में से एक था।