फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   chance for daughters to become British High Commissioner for one day

बेटियों के लिए मौका, एक दिन के लिए बनें ब्रिटिश उच्चायुक्त

Sat, 29 Aug 2020 04:31 AM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 29 Aug 2020 04:31 AM IST
विज्ञापन
chance for daughters to become British High Commissioner for one day
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

भारत में अगर किसी बेटी को ब्रिटिश उच्चायुक्त बनना हो तो वह एक दिन के लिए बन सकती है। शर्त यही है कि वह भारतीय हो, उम्र 18-23 साल के बीच हो। दरअसल, ब्रिटिश उच्चायोग ने 18-23 साल की उम्र की भारतीय युवतियों से आवेदन मांगे हैं, जिसका मकसद सशक्तीकरण करना और दुनियाभर में महिलाओं को मिल रही चुनौतियों को सामने लाना है। आवेदन की अंतिम तारीख 13 सितंबर, 2020 है।

विज्ञापन


ब्रिटिश उच्चायोग की ओर से जारी बयान के मुताबिक, विजेता को ब्रिटेन-भारत के संबंधों से रूबरू कराया जाएगा। साथ ही दोनों देशों की ओर से कोरोना महामारी से निपटने के बारे में वरिष्ठ अधिकारियों और भागीदारों से मिलवाया जाएगा और चर्चा की जाएगी। इसके अलावा ब्रिटिश उच्चायोग लैंगिक चार्टर लॉन्च किया जाएगा, जो ब्रिटिश उच्चायोग के लैंगिक समानता के लिए प्रतिबद्धता दर्शाता है।
विज्ञापन



एक मिनट का वीडियो अपलोड करना होगा
आवेदन करने वाली प्रतिभागी को कोरोना के दौर में लैंगिक समानता के लिए वैश्विक चुनौतियों और अवसर विषय पर एक मिनट का अपना वीडियो रिकॉर्ड करना होगा और अपलोड करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस वीडियो को ट्विटर, फेसबुक या इंस्टाग्राम पर यूकेइनइंडिया टैग से शेयर करना अनिवार्य होगा। इसके लिए हैशटैगडेऑफदगर्ल का इस्तेमाल करना होगा। विजेता के नाम की जानकारी वर्चुअल प्रोग्राम के जरिये दी जाएगी।


ब्रिटिश उच्चयोग की एक ज्यूरी विजेता का चयन करेगी, जिसका एलान @ यूकेइनइंडिया सोशल मीडिया चैनल के जरिये 23 सितंबर को की जाएगी। उच्चायोग 2017 से हर साल ऐसा आयोजन कर रहा है। बीते साल यूपी के गोरखपुर की पत्रकारिता की 22 वर्षीय छात्रा आयशा खान ने यह प्रतियोगिता जीती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed