{"_id":"600b564399153e2b955d8594","slug":"central-african-republic-declares-15-day-emergency-amid-surge-in-rebel-attacks","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैन्य बलों की तख्तापलट की कोशिशों के बीच मध्य अफ्रीकी गणराज्य में 15 दिन का आपातकाल","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
सैन्य बलों की तख्तापलट की कोशिशों के बीच मध्य अफ्रीकी गणराज्य में 15 दिन का आपातकाल
Sat, 23 Jan 2021 04:19 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, बांगुई।
एजेंसी, बांगुई।
Published by: Jeet Kumar
Updated Sat, 23 Jan 2021 04:19 AM IST
विज्ञापन
मध्य अफ्रीकी गणराज्य
- फोटो : Wikipedia
सशस्त्र बलों द्वारा नवनिर्वाचित राष्ट्रपति फॉस्टिन अर्चेस ताउडेना के भारी विरोध और तख्तापलट की कोशिशों के बीच मध्य अफ्रीकी गणराज्य ने पूरे देश में 15 दिन का आपातकाल घोषित किया है।
विज्ञापन
राष्ट्रपति कार्यालय के प्रवक्ता एलबर्ट यालोके मोकपेम ने बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय रेडियो पर 4 फरवरी तक आपाताकाल की घोषणा की है। इस बीच भारत ने मध्य अफ्रीकी गणराज्य में अनिश्चित सुरक्षा हालात पर गंभीर चिंता जताते हुए सभी विपक्षी समूहों से इसे रोकने और वर्तमान संकट का शांतिपूर्ण समाधान खोजने का आग्रह किया है।
विज्ञापन
नवनिर्वाचित राष्ट्रपति से नाराज विरोधियों ने पिछले हफ्ते राजधानी बांगुई में हमला बोला था हालांकि यूएन के शांति रक्षक बलों ने इन्हें भगा दिया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए यूएन मिशन ने सुरक्षा परिषद से और सैनिक भेजने को भी कहा था।
विज्ञापन
भारत ने भी संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद से बृहस्पतिवार को मध्य अफ्रीकी गणराज्य के हालात पर हुई बैठक में भारत के स्थायी उप प्रतिनिधि और राजनीतिक समन्वयक आर रवींद्र ने कहा, यह गंभीर चिंता का विषय है और राजनीतिक अस्थिरता व हिंसा के इतिहास को देखते हुए अंतरराष्ट्रीय समुदाय को तत्काल ध्यान देने की जरूरत है।