फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Catholic Vice President JD Vance acknowledges Pope Francis' criticism of US immigration crackdown

US: वेंस ने स्वीकार की पोप फ्रांसिस की आलोचना, कहा- धर्मगुरुओं को न बनाया जाए सोशल मीडिया पर बहस का हिस्सा

Fri, 28 Feb 2025 11:11 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन। Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 28 Feb 2025 11:11 PM IST
सार

US: अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने पॉप फ्रांसिस की उस आलोचना को स्वीकार किया, जिसमें उन्होंने ट्रंप प्रशासन द्वारा अवैध प्रवासियों के निर्वासन पर टिप्पणी की थी। वेंस ने हालांकि उनके बयान में पर जवाब नहीं दिया, लेकिन कहा कि वह और उनका परिवार पॉप फ्रांसिस के स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।

विज्ञापन
Catholic Vice President JD Vance acknowledges Pope Francis' criticism of US immigration crackdown
जेडी वेंस - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

अमेरिकी उप राष्ट्रपति जेडी वेंस ने पोप फ्रांसिस की उस आलोचना को स्वीकार किया, जिसमें उन्होंने डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन द्वारा अवैध रूप से प्रवेश करने वाले प्रवासियों के खिलाफ की गई कार्रवाई पर नाराजगी जताई थी। हालांकि, वेंस ने इस पर कोई खास जवाब नहीं दिया और न ही पोप के बयान पर चर्चा की। 

विज्ञापन


कैथोलिक धर्म में परिवर्तित होने वाले वेंस शुक्रवार को वॉशिंगटन में एक धार्मिक कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि वह और उनका परिवार रोजाना पोप फ्रांसिस के स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना कर रहे हैं, क्योंकि पोप इस समय अस्पताल में हैं। वेंस ने कहा कि वह यह नहीं चाहते कि लोग यह तय करें कि कौन सही है और कौन गलत, लेकिन वह अपनी राय का बचाव करते रहेंगे। उन्होंने पोप फ्रांसिस की सराहना करते हुए कहा कि वह अपने धार्मिक समुदाय की देखभाल करते हैं। इस दौरान वेंस ने यह भी कहा कि धर्मगुरुओं को सोशल मीडिया पर बहस का हिस्सा नहीं बनाया जाना चाहिए। 
विज्ञापन


पोप फ्रांसिस ने क्या कहा था
पोप फ्रांसिस ने फरवरी में ट्रंप प्रशासन की अवैध प्रवासियों को निर्वासन की योजना की आलोचना की थी। उन्होंने कहा था कि इससे प्रवासियों की गरिमा को नुकसान पहुंचेगा। वेंस ने पहले ट्रंप की नीतियों का समर्थन करते हुए उस पुरानी धार्मिक शिक्षा का हवाला दिया था, जिसमें कहा गया था कि हमें अपने परिवारों और करीबी संबंधियों को प्राथमिकता देनी चाहिए। लेकिन पोप फ्रांसिस ने इसका जवाब देते हुए कहा कि सच्चा प्रेम वह जो सभी को बराबरी में शामिल करता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
मुझे धर्म के बारे में बहुत कुछ पता नहीं: जेडी वेंस
वेंस ने शुक्रवार को कहा कि वह 'बेबी कैथोलिक' हैं। उन्होंने इस बात को माना कि उन्हें धर्म के बारे में बहुत कुछ पता नहीं है। उन्होंने कहा कि वह हमेशा विनम्रता से धर्म की बात करते हैं, क्योंकि कभी-कभी वह गलत भी हो सकते हैं। बेबी कैथोलिक का मतलब उस व्यक्ति से है जो हाल ही में कैथोलिक धर्म में परिवर्तित हुआ है और धर्म के बारे में बहुत सारी चीजें अभी सीख रहा है। 


अमेरिकी उपराष्ट्रपति ने यह भी स्वीकार किया कि उन्हें बिशप्स से आलोचना का सामना करना पड़ा है। हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि बिशप्स ने उनकी आलोचना क्यों की। दरअसल, वेंस ने दावा किया था कि बिशप अमेरिकी सरकार से अवैध प्रवासियों के पुनर्वास के लिए लाखों डॉलर हासिल कर रहे हैं। जबकि वास्तव में कैथोलिक बिशप्स कन्वेंशन शरणार्थियों के लिए फंड प्राप्त किए थे।  

संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed