फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Car crashes near Manila airport gate 2 people including an innocent child died; Another plane crash in USA

Accident: मनीला एयरपोर्ट के गेट के पास कार दुर्घटनाग्रस्त, मासूम समेत दो की मौत; अमेरिका में फिर विमान हादसा

Sun, 04 May 2025 12:30 PM IST
अभिषेक दीक्षित वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sun, 04 May 2025 12:30 PM IST
विज्ञापन
Car crashes near Manila airport gate 2 people including an innocent child died; Another plane crash in USA
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

फिलीपींस में रविवार सुबह मनीला के हवाई अड्डे के प्रवेश द्वार से एक वाहन टकरा गया। हादसे में चार वर्षीय बच्ची समेत दो लोगों की मौत हो गई। दूसरा पीड़ित एक वयस्क पुरुष था। हवाई अड्डे के संचालक न्यू एनएआईए इंफ्रा कंपनी और रेड क्रॉस के मुताबिक, घटना में अन्य लोग घायल हुए हैं और वाहन का चालक पुलिस हिरासत में है।

विज्ञापन


निनॉय एक्विनो अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर दर्जनों आपातकालीन कर्मियों को एक काले रंग की एसयूवी के चारों ओर देखा गया। कार प्रवेश द्वार के पास एक दीवार से टकरा गई थी। बाद में वाहन को घटनास्थल से हटा दिया गया। हवाई अड्डे के संचालक ने कहा कि वह घटना की जांच के लिए अधिकारियों के साथ संपर्क में हैं।
विज्ञापन


इस बीच अमेरिका में एक और विमान हादसे का शिकार हो गया। अधिकारियों ने बताया कि शनिवार दोपहर को एक छोटा विमान सिमी वैली के एक इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे के दौरान विमान में सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो घर क्षतिग्रस्त हो गए। अग्निशमन दल ने तुरंत मोर्चा संभाला और पुलिस ने सड़कों की घेराबंदी कर लोगों को इलाके से दूर रहने की चेतावनी दी। इलाके के वुड रांच खंड में एक घर की छत से धुआं निकलता देखा गया, यह लॉस एंजिल्स से लगभग 50 मील (80 किलोमीटर) उत्तर-पश्चिम में स्थित है। गनीमत रही कि लोग घर के अंदर थे और उन्हें कोई नुकसान नहीं हुआ। सभी इलाके से बाहर सुरक्षित जगह पर ले जाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed