फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Canadian MP Chandra Arya expressed concern over attacks on journalists reporting on Khalistani terrorism

Canada: 'खालिस्तानी आतंकवाद को लेकर पत्रकारों पर हमलों से चिंतित हूं', कनाडाई सांसद ने सख्ती से निपटने को कहा

Sun, 13 Oct 2024 11:36 PM IST
दीपक कुमार शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ओटावा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ओटावा Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Sun, 13 Oct 2024 11:36 PM IST
सार

नेपियन से सांसद आर्य ने शुक्रवार को 'हाउस ऑफ कॉमन्स' को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा, 'मैं कनाडा में खालिस्तानी आतंकवाद पर रिपोर्ट करने वाले पत्रकारों पर हमलों से बहुत चिंतित हूं।' इस मौके पर उन्होंने कुछ दिनों पहले रेड एफएम कैलगरी के ऋषि नागर पर हुए हमलों का हवाला दिया। 

विज्ञापन
Canadian MP Chandra Arya expressed concern over attacks on journalists reporting on Khalistani terrorism
चंद्र आर्य, कनाडाई सांसद - फोटो : ANI

विस्तार

कनाडा में भारतवंशी सांसद चंद्र आर्य ने खालिस्तानी आतंकवाद पर रिपोर्टिंग करने वाले पत्रकारों पर हमलों को लेकर चिंता जताई है। उन्होंने कानून प्रवर्तन एजेंसियों के अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वह ऐसे मामलों से सख्ती से निपटें। 

विज्ञापन


नेपियन से सांसद आर्य ने शुक्रवार को 'हाउस ऑफ कॉमन्स' को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा, 'मैं कनाडा में खालिस्तानी आतंकवाद पर रिपोर्ट करने वाले पत्रकारों पर हमलों से बहुत चिंतित हूं।' इस मौके पर उन्होंने कुछ दिनों पहले रेड एफएम कैलगरी के ऋषि नागर पर हुए हमलों का हवाला दिया। कहा कि ग्रेटर टोरंटो क्षेत्र और पूरे कनाडा में खालिस्तानी आतंकियों द्वारा कई और हमले किए गए हैं। 
विज्ञापन


सांसद आर्य ने कानून प्रवर्तन एजेंसियों से अपील करते हुए कहा कि वे खालिस्तानी आतंकवाद को गंभीरता से लें। इससे पहले कि बहुत देर हो जाए, इससे सख्ती से निपटना होगा। उन्होंने याद दिलाते हुए कहा कि मार्च 2023 में 'रेडियो एएम600' के समीर कौशल पर खालिस्तान विरोध प्रदर्शन को कवर करने के लिए हमला किया गया था। उन्होंने कहा कि फरवरी 2022 में 'ब्रैम्पटन रेडियो' के होस्ट दीपक पुंज पर खालिस्तान से संबंधित हिंसा की आलोचना करने के लिए उनके स्टूडियो में हमला किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारतवंशी सांसद आर्य ने कहा कि आतंकवादी मामलों पर खोजी पत्रकार मोर्चा बेजिर्गन को खालिस्तानी आतंकवाद पर अपनी निडर रिपोर्टिंग के लिए जान से मारने की धमकी मिली है। 


पिछले वर्ष सितंबर में कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने ब्रिटिश कोलंबिया में खालिस्तानी समर्थक हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में भारतीय एजेंट की संभावित संलिप्तता का आरोप लगाया था, जिसके बाद से भारत और कनाडा के बीच संबंधों में गंभीर तनाव पैदा हो गया था। हालांकि, भारत ने ब्रिटिश पीएम ट्रूडो के आरोपों को खारिज कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed