फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Canada Two Indian-Canadians became cabinet ministers in Ontario Province

कनाडा : ओंटारियो में कैबिनेट मंत्री बने दो भारतीय-कनाडाई

Sun, 20 Jun 2021 04:23 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, टोरंटो
एजेंसी, टोरंटो Published by: देव कश्यप Updated Sun, 20 Jun 2021 04:23 AM IST
सार

  • जालंधर के बिल्गा की नीना तंगरी को बनाया गया एसोसिएट मंत्री
  • नए मंत्रियों में पंजाब के मोगा में जन्मे 47 वर्षीय परम गिल और 30 वर्षीय प्रभमीत सरकारिया शामिल हैं

विज्ञापन
Canada Two Indian-Canadians became cabinet ministers in Ontario Province
कनाडा का झंडा (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कनाडा के ओंटारियो प्रांत में कैबिनेट फेरबदल में दो भारतीय-कनाडाई राजनेताओं को मंत्री के रूप में नियुक्ति मिली है। नए मंत्रियों में पंजाब के मोगा में जन्मे 47 वर्षीय परम गिल और 30 वर्षीय प्रभमीत सरकारिया शामिल हैं। कार्यकारी परिषद में समुदाय के सदस्यों का प्रतिनिधित्व अब बढ़कर तीन हो गया है। जालंधर के बिल्गा से आने वाली नीना तंगरी को लघु व्यवसाय व लालफीताशाही की सहयोगी मंत्री बनीं हैं।

विज्ञापन


ओंटारियो के प्रीमियर डग फोर्ड ने पूर्व वित्त मंत्री रॉड फिलिप्स के साथ अपने मंत्रिमंडल में फेरबदल किया। यह फेरबदल अगले जून में होने वाले प्रांतीय चुनाव से ठीक एक साल पहले हुआ है। पिछले मंत्रालय में, भारतीय-कनाडाई प्रभमीत सरकारिया लघु व्यवसाय और लालफीताशाही में कमी के सहयोगी मंत्री थे, जिन्हें पदोन्नत कर अब ट्रेजरी बोर्ड के अध्यक्ष का पदभार संभालने को कहा गया है।
विज्ञापन


वे ओंटारियों में पहले पगड़ी धारी सिख कैबिनेट मंत्री हैं। सरकारिया के माता-पिता 1980 के दशक में पंजाब, भारत से आकर बस गए थे। पंजाब में मोगा के परम गिल ने नागरिकता और बहुसंस्कृतिवाद का नया मंत्रालय संभाला है। वे कम उम्र में कनाडा चले गए थे। जालंधर के बिल्गा से आने वाली नीना तंगरी को स्मॉल बिजनेस एंड रेड टेप रिडक्शन का एसोसिएट मंत्री बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed