{"_id":"606324fe8ebc3ee64917dafc","slug":"canada-stop-astrazeneca-vaccine-for-under-55","type":"story","status":"publish","title_hn":"फैसला: कनाडा में 55 साल से कम उम्र के लोगों को नहीं लगेगा एस्ट्राजेनेका का टीका","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
फैसला: कनाडा में 55 साल से कम उम्र के लोगों को नहीं लगेगा एस्ट्राजेनेका का टीका
Tue, 30 Mar 2021 06:49 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कनाडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कनाडा
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Tue, 30 Mar 2021 06:49 PM IST
सार
कनाडा ने आक्सफोर्ड एस्ट्राजेनेका की ओर से विकसित कोविड-19 टीका 55 साल से कम उम्र के लोगों को लगाने पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन
कोरोना का टीका (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कनाडा ने आक्सफोर्ड एस्ट्राजेनेका की ओर से विकसित कोविड-19 टीका 55 साल से कम उम्र के लोगों को लगाने पर रोक लगा दी है। सरकार ने यह फैसला इस आयु वर्ग के लोगों में खून के थक्के जमने की घटना को देखते हुए लिया है।
विज्ञापन
सोमवार को इस आयु वर्ग के लोगों में एस्ट्राजेनेका के टीके लगाने के कार्यक्रम को स्थगित करने की घोषणा करते हुए कहा गया कि टीकाकरण पर बनी राष्ट्रीय परामर्श समिति ने सुरक्षा कारणों से टीकाकरण रोकने की अनुशंसा की है। टीकाकरण पर राष्ट्रीय परामर्श समिति की अध्यक्षा डॉ.शेली डिक ने कहा, ‘‘55 साल से कम उम्र के लोगों को एस्ट्राजेनेका के टीके देने से होने वाले संभावित खतरे के मुकाबले इसके लाभ को लेकर काफी अनिश्चितता है।’’
विज्ञापन
महिलाओं में खून के थक्के जमने की आशंका
डिन ने कहा कि यूरोप से आए आंकड़ों के मुताबिक टीके से खून के थक्के जमने की आशंका है। यह प्रत्येक एक लाख लोगों में से एक मामले सामने आने लगा है। इससे पहले प्रत्येक दस लाख में एक घटना आती थी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि यूरोप में एस्ट्राजेनेका का टीका लेने वाले जिन लोगों में खून का थक्का जमने की शिकायत हुई उनमें अधिकतर 55 साल से कम उम्र की महिलाएं हैं और उनमें मृत्यु दर 40 प्रतिशत है।