{"_id":"642334012c977ee515054be9","slug":"canada-mother-decries-senseless-stabbing-of-son-outside-vancouver-starbucks-cafe-news-in-hindi-2023-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Canada: कॉफी शॉप के बाहर भारतीय मूल के शख्स ने की युवक की हत्या, मृतक की मां ने लगाई इंसाफ की गुहार","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Canada: कॉफी शॉप के बाहर भारतीय मूल के शख्स ने की युवक की हत्या, मृतक की मां ने लगाई इंसाफ की गुहार
Wed, 29 Mar 2023 12:07 AM IST
वीरेंद्र शर्मा
एएनआई, वैंकूवर
एएनआई, वैंकूवर
Published by: वीरेंद्र शर्मा
Updated Wed, 29 Mar 2023 12:07 AM IST
सार
वैंकूवर स्टारबक्स के बाहर ग्रानविले और वेस्ट पेंडर सड़कों के कोने पर रविवार को 37 वर्षीय पॉल श्मिट की एक विवाद के बाद हत्या कर दी गई थी। उस दौरान वह पत्नी और बेटी के साथ वहां मौजूद थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कैनेडियन ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन (सीबीसी) के अनुसार, वैंकूवर स्टारबक्स के बाहर एक भारतीय मूल के व्यक्ति ने चाकू मारकर कनाडा एक व्यक्ति (37 साल) की हत्या कर दी। मृतक की मां ने घटना को मूर्खतापूर्ण बताया है। साथ ही पुलिस से इंसाफ की गुहार लगाई है।
सीबीसी के मुताबिक, वैंकूवर स्टारबक्स के बाहर ग्रानविले और वेस्ट पेंडर सड़कों के कोने पर रविवार को 37 वर्षीय पॉल श्मिट की एक विवाद के बाद हत्या कर दी गई थी। उस दौरान वह पत्नी और बेटी के साथ वहां मौजूद थे।पुलिस ने हत्या करने वाले इंदरदीप सिंह गोसाल (32) पर सेकेंड डिग्री मर्डर का आरोप लगाया है।
मृतक की मां ने न्याय की मांग
पॉल श्मिट की मां कैथी ने बेटे की हत्यारे के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए पुलिस से इंसाफ की गुहार लगाई है। कैथी ने कहा मूर्खतापूर्ण है कि विवाद हत्या में बदल गया। कैथी ने कहा कि घातक घटना तब हुई जब पॉल अपनी साढ़े तीन साल की बेटी के साथ वहां मौजूद थे। उनकी पत्नी घटना के दौरान कॉफी शॉप में पेय पदार्थ खरीदने के लिए गई थी।
विज्ञापन
हत्या के वजह खोजने में जुटी पुलिस
पुलिस का कहना है कि पॉल की हत्या की जांच की जा रही है। पुलिस ने एक बयान में कहा, जांचकर्ताओं को विश्वास नहीं हो रहा है कि पीड़ित और संदिग्ध एक-दूसरे को जानते थे। वैंकूवर पुलिस प्रवक्ता सार्जेंट स्टीव एडिसन ने कहा कि पुलिस अधिक गवाहों और वीडियो के जरिए हत्या की वजह का पता लगाने जुटी है। पुलिस का मानना है कि दोनों व्यक्ति एक-दूसरे को नहीं जानते थे।
एडिसन ने कहा कि छुरा घोंपने की परिस्थितियों की जांच की जा रही है। पूरी घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने जनता से वीडियो को शेयर न करने की अपील की। कनाडा की मीडिया के मुताबिक, चश्मदीद एलेक्स बॉगर ने कहा कि चाकू मारने के बाद संदिग्ध स्टारबक्स की दुकान में वापस चला गया। घटना के बाद उन्होंने केवल लोगों के चिल्लाने की आवाज सुनी।