फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Canada Mississauga Ram Mandir Defaced with Anti India Graffiti and Slogans Know About Incident

Canada: राम मंदिर पर लिखे गए भारत-विरोधी नारे, साल भर में चौथी ऐसी घटना, अफसरों ने की कार्रवाई की मांग

Wed, 15 Feb 2023 08:52 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ओंटोरियो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ओंटोरियो Published by: नितिन गौतम Updated Wed, 15 Feb 2023 08:52 AM IST
सार

महावाणिज्य दूतावास ने बयान जारी कर कहा कि 'हम मिसिसॉगा में राम मंदिर को विरूपित करने और उस पर भारत विरोधी नारे लिखने की निंदा करते हैं। हमने कनाडा की सरकार से मामले की जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है'।

विज्ञापन
Canada Mississauga Ram Mandir Defaced with Anti India Graffiti and Slogans Know About Incident
कनाडा के मिसिसॉगा में स्थित राम मंदिर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कनाडा के मिसिसॉगा में एक हिंदू मंदिर को विरूपित करने और उस पर भारत विरोधी नारे लिखने का मामला सामने आया है। घटना मंगलवार की है, जहां मिसिसॉगा के राम मंदिर में यह घटना हुई। इस पर कनाडा को टोरंटो में स्थित भारत के महावाणिज्य दूतावास ने इसकी निंदा की है और कनाडा सरकार से दोषियों के खिलाफ कड़ी सजा की मांग की है। महावाणिज्य दूतावास ने बयान जारी कर कहा कि 'हम मिसिसॉगा में राम मंदिर को विरूपित करने और उस पर भारत विरोधी नारे लिखने की निंदा करते हैं। हमने कनाडा की सरकार से मामले की जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है'।

विज्ञापन


एक साल में चौथी ऐसी घटना
कनाडा में हिंदू मंदिर को निशाना बनाने की यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले जनवरी में कनाडा के ब्राम्पटन में स्थित हिंदू मंदिर पर भी भारत विरोधी नारे लिखने की घटना हुई थी। जिसे लेकर हिंदू समुदाय ने कड़ी नाराजगी जाहिर की थी। महावाणिज्य दूतावास ने इस पर भी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा था कि ब्राम्पटन के गौरी शंकर मंदिर को विरूपित करने से कनाडा में रहने वाले हिंदू समुदाय की भावनाएं आहत हुई हैं। महावाणिज्य दूतावास ने कनाडा की सरकार के सामने इस मामले को उठाया था। 
विज्ञापन


ब्राम्पटन के मेयर पैट्रिक ब्राउन ने भी इस घटना की निंदा की थी और कहा था कि ऐसे घृणास्पद काम की हमारे शहर और हमारे देश में कोई जगह नहीं है। मेयर ने शहर के पुलिस चीफ के साथ भी घटना पर चर्चा की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सितंबर 2022 को कनाडा के स्वामीनारायण मंदिर को भी  विरूपित करने और भारत विरोधी नारे लिखने की घटना हुई थी। इस घटना में खालिस्तान समर्थकों पर आरोप लगे थे। वहीं जुलाई 2022 में भी ग्रेटर टोरंटो इलाके में रिचमंड हिल नामक जगह पर हिंदू मंदिर में स्थापित महात्मा गांधी की प्रतिमा को तोड़ दिया गया था। इस घटना में भी आरोप खालिस्तान समर्थकों पर लगे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed