फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   canada hindu mandir defacing condemns mp chandra arya ram mandir warns over hinduphobia khalistan

Canada: कनाडा की संसद में गूंजा राम मंदिर पर हमले का मामला, सांसद ने हिंदूफोबिया को लेकर सरकार को चेताया

Fri, 17 Feb 2023 09:20 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला,ओंटारियो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,ओंटारियो Published by: नितिन गौतम Updated Fri, 17 Feb 2023 09:20 AM IST
सार

ल के समय में भारत विरोधी और हिंदू विरोधी संगठनों द्वारा कनाडा में कई हिंदू मंदिरों को निशाना बनाया गया है। इन संगठनों ने पहले सोशल मीडिया पर हिंदू कनाडाई नागरिकों को निशाना बनाया और हिंदूफोबिया फैलाने की कोशिश की। 

विज्ञापन
canada hindu mandir defacing condemns mp chandra arya ram mandir warns over hinduphobia khalistan
कनाडा का राम मंदिर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कनाडा के मिसिसॉगा में स्थित राम मंदिर पर भारत विरोधी नारे लिखने का मामला कनाडा की संसद में भी गूंजा है। दरअसल भारतीय मूल के कनाडा के सांसद चंद्रा आर्य ने इस घटना की कड़ी निंदा की और कनाडा में बढ़ते हिंदू विरोध पर भी चिंता जाहिर की। चंद्रा आर्य ने कनाडा सरकार से इन घटनाओं में कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। आर्य ने कहा कि कनाडा में हिंदू मंदिर घृणा अपराध का निशाना बन रहे हैं। 

विज्ञापन


चंद्रा आर्य ने कनाडा की संसद  में दिए अपने बयान में कहा कि बड़े दुख और नाराजगी के साथ बताना पड़ रहा है कि हिंदू विरोध और भारत विरोध का ताजा निशाना मिसिसॉगा का राम मंदिर बना है। हाल के समय में भारत विरोधी और हिंदू विरोधी संगठनों द्वारा कनाडा में कई हिंदू मंदिरों को निशाना बनाया गया है। इन संगठनों ने पहले सोशल मीडिया पर हिंदू कनाडाई नागरिकों को निशाना बनाया और हिंदूफोबिया फैलाने की कोशिश की। अब वह हिंदू मंदिरों पर हमले कर रहे हैं। ऐसी खबरें आई हैं कि कई हिंदुओं पर भी हमले हुए हैं। 
विज्ञापन


चंद्रा आर्य ने कहा कि कनाडा को इन घटनाओं को गंभीरता से लेने की जरूरत है। एक कनाडाई होने के नाते हम सभी धार्मिक मान्यताओं और धार्मिक आस्थाओं के साथ शांतिपूर्वक रहते हैं और आगे भी इसे बनाए रखने की कोशिश हमें करनी चाहिए। चंद्रा आर्य ने सोशल मीडिया पर भी अपने बयान की कॉपी पोस्ट की है। बता दें कि हाल ही में मिसिसॉगा के राम मंदिर में तोड़फोड़ और मंदिर पर भारत विरोधी नारे लिखने का मामला सामने आया था। हिंदू मंदिर पर भारत विरोधी नारे लिखने की यह पहली घटना नहीं थी। इससे पहले ब्राम्पटन इलाके में स्थित गौरी शंकर मंदिर पर भी भारत विरोधी नारे लिखने की घटना सामने आई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कनाडा स्थित भारतीय दूतावास ने भी इन घटनाओं पर चिंता जाहिर की थी और कनाडा सरकार से इसकी शिकायत कर उचित कार्रवाई करने की मांग की थी। ब्राम्पटन के मेयर पैट्रिक ब्राउन ने भी हिंदू मंदिर पर हमले की आलोचना की थी और घटना की जांच के आदेश दिए थे। बीते साल कनाडा में स्वामीनारायण मंदिर पर भी भारत विरोधी नारे लिखने की घटना हुई थी। कनाडा के कट्टरपंथी खालिस्तानियों पर इसका आरोप लगा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed