फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   canada hindu community very shaken after extortion threats attacked hold public forum in surrey

Canada: 'हिंदू समुदाय बहुत डरा हुआ है', कनाडा में फिरौती को लेकर धमकियां मिलने पर लोगों का प्रदर्शन

Sat, 06 Jan 2024 01:08 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ओटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ओटावा Published by: नितिन गौतम Updated Sat, 06 Jan 2024 01:08 PM IST
सार

हिंदू समुदाय के लोगों ने मौजूदा कानून व्यवस्था पर चिंता जाहिर की और समुदाय के लोगों को मिल रही फिरौती की धमकियों पर भी चिंता जताई। विरोध प्रदर्शन का आयोजन वैदिक हिंदू कल्चरल सोसाइटी ने किया। 

विज्ञापन
canada hindu community very shaken after extortion threats attacked hold public forum in surrey
कनाडा के हिंदू समुदाय ने किया प्रदर्शन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कनाडा के सरे में हिंदू समुदाय के लोगों ने शनिवार को विरोध प्रदर्शन किया। हिंदू समुदाय के लोगों ने मौजूदा कानून व्यवस्था पर चिंता जाहिर की और समुदाय के लोगों को मिल रही फिरौती की धमकियों पर भी चिंता जताई। विरोध प्रदर्शन का आयोजन वैदिक हिंदू कल्चरल सोसाइटी ने किया। 
विज्ञापन


धमकी के बाद कई लोगों ने दिया पैसा
कनाडा में हाल के समय में हिंदू मंदिरों पर हमले की कई घटनाएं हुईं। वहीं बीती 27 दिसंबर को कनाडा में लक्ष्मी नारायण मंदिर समिति के अध्यक्ष सतीश कुमार के बेटे के घर पर फायरिंग की घटना हुई। अब सरे में हिंदू समुदाय के लोगों को फिरौती देने को लेकर धमकियां मिलने की घटनाएं सामने आई हैं। लोगों का कहना है कि 'इससे समुदाय के लोग डरे हुए हैं।' लक्ष्मी नारायण मंदिर समिति के अध्यक्ष सतीश कुमार का कहना है कि 'फिरौती को लेकर मिल रहीं धमकियों से पूरा हिंदू समुदाय डरा हुआ है। कई लोगों को धमकी मिली है। मुझे पता चला है कि कई  लोगों ने तो धमकी की कॉल आने के बाद पैसा दे भी दिया है।'
विज्ञापन


कनाडा पुलिस ने कुछ आरोपियों को किया गिरफ्तार
समुदाय के ही एक अन्य बिजनेसमैन ने बताया कि 'मेरे बच्चे डरे हुए हैं। मेरे माता-पिता भी बहुत डरे हुए हैं। वह नहीं चाहते कि मैं घर से बाहर भी निकलूं।' बीते साल नवंबर में कनाडा की पुलिस ने दावा किया कि एक भारतीय गैंग द्वारा भारतीय मूल के लोगों से फिरौती की मांग की जा रही है। इसे लेकर कई  व्यापारियों को चिट्टियां भेजी गई हैं। चिट्ठी में भारतीय मूल के लोगों को एक महीने में फिरौती की रकम देने की धमकी दी गई है। फिरौती की रकम ना देने वाले लोगों को जान से मारने की धमकी दी गई है। कनाडा की पुलिस ने हिंदू समुदाय को मिल रही धमकियों के संबंध में कुछ लोगों को गिरफ्तार किया है लेकिन समुदाय के लोग इसे पर्याप्त नहीं मानते। कनाडा के करीब तीन राज्यों में भारतीय मूल के लोगों से फिरौती की मांग करते हुए धमकी दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed