{"_id":"68faf053885c89920f0fbfcb","slug":"canada-cuts-tariff-relief-on-some-us-cars-due-to-stellantis-gm-ending-some-canadian-production-2025-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Canada: स्टेलेंटिस और जनरल मोटर्स ने कनाडा में प्रोडक्शन यूनिट बंद की, कार्नी सरकार ने कार आयात पर टैरिफ लगाया","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Canada: स्टेलेंटिस और जनरल मोटर्स ने कनाडा में प्रोडक्शन यूनिट बंद की, कार्नी सरकार ने कार आयात पर टैरिफ लगाया
Fri, 24 Oct 2025 08:49 AM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ओटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ओटावा
Published by: नितिन गौतम
Updated Fri, 24 Oct 2025 08:49 AM IST
सार
अमेरिकी कंपनियों द्वारा कनाडा में उत्पादन बंद करने का यह कदम ऐसे समय उठाया गया है, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अमेरिकी ऑटोमेकर्स कंपनियों से अपना उत्पादन अमेरिका में शिफ्ट करने की अपील कर रहे हैं।
विज्ञापन
मार्क कार्नी, प्रधानमंत्री, कनाडा
- फोटो : एएनआई
विस्तार
कनाडा सरकार ने अमेरिकी कार निर्माता ब्रांड्स स्टेलेंटिस और GM (जनरल मोटर्स) को मिलने वाली टैरिफ छूट सीमित कर दी है। दरअसल ये दोनों कंपनियां कुछ गाड़ियां बिना टैरिफ के कनाडा इंपोर्ट कर सकती थी, लेकिन अब कनाडा सरकार ने यह छूट वापस ले ली है। दरअसल इन दोनों कंपनियों ने कनाडा में अपने कुछ प्रोडक्शन यूनिट बंद करने का फैसला किया है।
अमेरिकी कंपनियां अपना उत्पादन अमेरिका में शिफ्ट कर रहीं
कनाडा सरकार के एक अधिकारी ने बताया कि अब ये कंपनियां ऑटो और ऑटो पार्ट्स पर कनाडा द्वारा अमेरिकी उत्पादों पर लगाए गए काउंटरटैरिफ ड्यूटी में पूरी छूट पाने के लिए पात्र नहीं होंगी। स्टेलेंटिस ने इस महीने की शुरुआत में कहा था कि वह अपनी जीप कम्पास का उत्पादन कनाडा से अमेरिका में शिफ्ट कर रहे हैं। जनरल मोटर्स ने भी इस हफ्ते घोषणा की कि वह ओंटारियो में ब्राइटड्रॉप इलेक्ट्रिक वैन का प्रोडक्शन बंद कर रहे हैं। अमेरिकी कंपनियों द्वारा कनाडा में उत्पादन बंद करने का यह कदम ऐसे समय उठाया गया है, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अमेरिकी ऑटोमेकर्स कंपनियों से अपना उत्पादन अमेरिका में शिफ्ट करने की अपील कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें- US: वेनेजुएला-अमेरिका के बीच बढ़ा तनाव, सीमा पर नजर आए B-1 बमवर्षक, ट्रंप बोले- ड्रग माफियाओं पर करेंगे हमला
विज्ञापन
कनाडा में इस बात को लेकर डर फैल गया है कि उनके ऑटो सेक्टर का क्या होगा। कनाडा का ऑटो सेक्टर उसका दूसरा सबसे बड़ा निर्यातक सेक्टर है और प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने बताया है कि यह सेक्टर सीधे तौर पर 125,000 कनाडाई लोगों को और संबंधित इंडस्ट्रीज में लगभग 500,000 लोगों को रोजगार देता है।
कनाडा सरकार ने अमेरिकी निवेश को बनाए रखने के लिए दी थी टैरिफ छूट
अप्रैल में, कनाडा सरकार ने अमेरिका के टैरिफ के जवाब में उसके कुछ उत्पादों पर काउंटर टैरिफ लगाया था। हालांकि कुछ कार निर्माता कंपनियों को देश में कुछ कारें आयात करने पर छूट दी थी। इसके बदले में कार निर्माता कंपनियों को कनाडा में अपना निवेश बनाए रखना था। हालांकि अब जनरल मोटर्स और स्टेलेंटिस ने अपने कई कर्मचारियों की छंटनी कर कनाडा में अपना कारोबार समेटने की शुरुआत कर दी है। हाल के महीनों में कनाडा और उसके लंबे समय तक सहयोगी रहे अमेरिका के बीच तनाव बढ़ा है। इसकी वजह ट्रंप का कनाडा पर टैरिफ लगाना है खासकर एल्यूमीनियम, स्टील, ऑटो और लकड़ी के सेक्टर में।