फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Canada : British Columbia flood, landslides caused Destruction, lost contact with many areas, declared emergency, water everywhere

हर जगह पानी-पानी : कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया में बाढ़-भूस्खलन से मची तबाही, आपातकाल घोषित

Sat, 20 Nov 2021 01:49 AM IST
योगेश साहू वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कनाडा।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कनाडा। Published by: योगेश साहू Updated Sat, 20 Nov 2021 01:49 AM IST
सार

प्रधानमंत्री जस्टिन टूड्रो ने कहा है कि ब्रिटिश कोलंबिया में मूसलाधार बारिश के कारण भीषण बाढ़ आई है और कई लोग मारे गए हैं। मैं वहां के हालात को देखकर चिंतित हूं। हम कनाडा सशस्त्र बल सहित कई तरह की मदद भेज रहे हैं।

विज्ञापन
Canada : British Columbia flood, landslides caused Destruction, lost contact with many areas, declared emergency, water everywhere
कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया में बाढ़ के पानी में डूबे घर। - फोटो : PTI

विस्तार

उत्तरी अमेरिका में कनाडा के प्रांत ब्रिटिश कोलंबिया में हुई मूसलाधार बारिश के कारण आई बाढ़ ने बड़ी तबाही मचाई है। भारी बारिश की वजह से कई जगहों से भूस्खलन की घटनाओं की भी सूचना है। स्थानीय अफसरों ने जान-माल का नुकसान और अधिक होने की आशंका जताई है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बाढ़ के हालात को देखते हुए बुधवार को यहां आपातकाल की घोषणा कर दी गई है। दक्षिणी ब्रिटिश कोलंबिया में शनिवार से सोमवार के बीच रिकॉर्ड तोड़ बारिश हुई है। इससे निचले इलाकों और प्रमुख अंदरूनी हिस्सों में हर जगह पानी भर गया। प्रमुख रास्तों के डूबने से आवाजाही पूरी तरह ठप होने से अन्य जगहों से इसका संपर्क टूट गया।
विज्ञापन


कनाडा इस समय भारी बाढ़ और भूस्खलन की घटनाओं का दंश को झेल रहा है। बाढ़ की वजह से करीब 18 हजार लोग फंसे हुए हैं और भोजन के संकट से जूझ रहे हैं। एबॉट्सफोर्ड के मेयर हेनरी ब्राउन ने बाढ़ के हालात पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ये शहर में क्या हो रहा है, इसे देखकर मेरा दिल दुखता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, मौसम के बदलने से थोड़ी राहत मिलनी शुरू हुई है। वहीं कनाडा की सरकार ने बाढ़ और भूस्खलन के कारण टूट चुके राजमार्गों की मरम्मत में मदद के लिए सेना भेजी है। एक अनुमान के मुताबिक, एबॉट्सफोर्ड में बाढ़ के हालात के मद्देनजर करीब 1100 घरों को खाली कराया गया है। इसके साथ ही मेरिट कस्बे से करीब सात हजार को लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया है। 

बाढ़ के स्थिति पर प्रधानमंत्री जस्टिन टूड्रो ने कहा है कि ब्रिटिश कोलंबिया में मूसलाधार बारिश के कारण भीषण बाढ़ आई है और कई लोग मारे गए हैं। मैं वहां के हालात को देखकर चिंतित हूं। हम कनाडा सशस्त्र बल सहित कई तरह की मदद भेज रहे हैं।


इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हम खराब मौसम के कारण हुई घटनाओं से निपटने और पुनर्निर्माण के लिए भी तत्पर रहेंगे। स्थानीय लोगों का अनुमान है कि बाढ़ की वजह से करीब तीन चौथाई घर प्रभावित हुए हैं। यहां कई सड़कें अब भी बंद हैं। ऐसे में मेरिट के करीब सात हजार निवासियों को आपात सेवा के अधिकारियों ने पास के कमलूप्स भेजा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed