{"_id":"5d4629a48ebc3e6cb47b3c5b","slug":"can-t-find-a-job-in-dubai-lottery-played-by-borrowing-20000-rupees-to-wife-farmer-won-27-crores","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुबई में नौकरी नहीं मिल पाई तो पत्नी से 20 हजार रुपये उधार लेकर खेली लॉटरी, जीते 27 करोड़ रुपये","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
दुबई में नौकरी नहीं मिल पाई तो पत्नी से 20 हजार रुपये उधार लेकर खेली लॉटरी, जीते 27 करोड़ रुपये
Sun, 04 Aug 2019 06:11 AM IST
Nilesh Kumar
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: Nilesh Kumar
Updated Sun, 04 Aug 2019 06:11 AM IST
विज्ञापन
Lottery
संयुक्त अरब अमीरात में नौकरी तलाशने में असफल रहने पर 45 दिन पहले घर वापस लौट गए एक भारतीय किसान ने शनिवार को लाटरी में 40 लाख डॉलर (27.86 करोड़ रुपये) जीत लिए। दुबई की इस लाटरी का टिकट किसान ने अपनी पत्नी से उधार लिए 20 हजार रुपये से खरीदा था।
विज्ञापन
द गल्फ न्यूज समाचार पत्र की रिपोर्ट के मुताबिक, फिलहाल हैदराबाद में मौजूद विलास रिक्काला ने बिग टिकट लाटरी में 15 मिलियन दिरहम यानी करीब 40.08 लाख डॉलर का पहला इनाम जीता। निजामाबाद जिले के जाकरनपल्ली गांव निवासी रिक्काला को इसकी जानकारी शनिवार को मिली।
विज्ञापन
रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि रिक्काला और उसकी पत्नी पदमा भारत में खेतिहर किसान के तौर पर काम करते हैं और चावल के खेतों से उन्हें महज तीन लाख रुपये की सालाना आय होती है। दो बेटियों के पिता रिक्काला इससे पहले दो साल तक दुबई में ही रहकर ड्राइवर के तौर पर काम कर रहे थे। यह नौकरी छूटने पर उन्हें नई नौकरी नहीं मिली थी।
विज्ञापन
इन दो साल में उन्होंने यूएई की सभी बड़ी लाटरियों के टिकट खरीदे थे। नौकरी छूटने पर उन्होंने अपनी पत्नी से 20 हजार रुपये उधार लेकर अबु धाबी में काम कर रहे अपने दोस्त रवि को दिए थे। रवि ने इस पैसे से रिक्काला के नाम से तीन लाटरी टिकट खरीदे थे, जो उसकी किस्मत बदल गए।