फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Cameraman attacked in Trump Rally, BBC demanding review of security system

ट्रंप रैली में कैमरामैन पर हमला, बीबीसी ने की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की मांग

Wed, 13 Feb 2019 03:34 PM IST
अजय सिंह भाषा, वाशिंगटन
भाषा, वाशिंगटन Published by: अजय सिंह Updated Wed, 13 Feb 2019 03:34 PM IST
विज्ञापन
Cameraman attacked in Trump Rally, BBC demanding review of security system
डोनॉल्ड ट्रंप - फोटो : amar ujala

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की रैली में ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉर्पोरेशन(बीबीसी) के एक कैमरामैन पर हमले के बाद बीबीसी ने व्हाइट हाउस से सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करने को कहा है। टेक्सास के एल पासो में अमेरिकी राष्ट्रपति की रैली के दौरान ट्रम्प के एक समर्थक ने मीडिया विरोधी नारेबाजी करते हुए सोमवार देर रात बीबीसी के कैमरामैन रोन सकीन्स पर हमला किया था।

विज्ञापन


सकीन्स को कोई चोट नहीं आई है और हमला करने वाले व्यक्ति को ट्रंप समर्थक फ्रंटलाइन अमेरिका के एक ब्लॉगर ने रोक दिया और मीडिया राइजर से उसे हटा दिया गया। बीबीसी के अमेरिका ब्यूरो के संपादक पॉल डैनहर ने मंगलवार को एक ट्वीट में बताया कि उन्होंने व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव सारा सैंडर्स से पिछली रात हुए हमले के बाद सुरक्षा के इंतजामों की पूर्ण समीक्षा करने की मांग की है।
विज्ञापन


डैनहर ने कहा मीडिया क्षेत्र में पहुंच लापरवाही का नतीजा है। उन्होंने कहा हमले के दौरान या उसके बाद कानून एजेंसियों ने कोई हस्तक्षेप नहीं किया। डैनहर ने राष्ट्रपति  ट्रंप के उस बयान को भी खारिज कर दिया जिसमें उन्होंने स्थल सुरक्षा और कानून एजेंसियों के अधिकारियों की त्वरित कार्रवाई की सराहना की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा किसी भी सुरक्षा एजेंसी द्वारा हमले को रोकने के लिए कोई त्वरित कार्रवाई नहीं की गई। व्हाइट हाउस संवाददाता संघ ने भी हमले की निंदा की है। इस बीच राष्ट्रपति  ट्रंप ने हिंसा के सभी कृत्यों की निंदा की। व्हाइट हाउस ने मंगलवार को किसाी खास घटना का जिक्र किए बिना कहा राष्ट्रपति ट्रंप मीडिया के सदस्यों सहित किसी व्यक्ति या किसी समूह द्वारा अंजाम दिए हिंसा के हर कृत्य की निंदा करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed