{"_id":"64bd9ffee2420f5b560e2074","slug":"cambodia-ruling-party-claims-landslide-win-in-general-election-2023-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Cambodia: कंबोडिया की सत्तारूढ़ पार्टी ने एकतरफा चुनाव में भारी जीत का किया दावा, 84 फीसदी तक हुआ मतदान","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Cambodia: कंबोडिया की सत्तारूढ़ पार्टी ने एकतरफा चुनाव में भारी जीत का किया दावा, 84 फीसदी तक हुआ मतदान
Mon, 24 Jul 2023 03:17 AM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोम पेन्ह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोम पेन्ह
Published by: Jeet Kumar
Updated Mon, 24 Jul 2023 03:17 AM IST
सार
कंबोडिया के प्रधानमंत्री हुन सेन की कंबोडियन पीपुल्स पार्टी (सीपीपी) ने राष्ट्रीय चुनावों में भारी जीत दर्ज करने का दावा किया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कंबोडिया के प्रधानमंत्री हुन सेन की कंबोडियन पीपुल्स पार्टी (सीपीपी) ने राष्ट्रीय चुनावों में भारी जीत दर्ज करने का दावा किया। रिपोर्ट में कहा गया है कि आलोचकों ने कंबोडिया के चुनावों को दशकों में सबसे कम स्वतंत्र और निष्पक्ष मतदान बताया। आलोचकों का कहना है कि विपक्ष के अभाव में हो रहे ये चुनाव देश में लोकतंत्र का मजाक बनाने की तरह हैं।
विज्ञापन
रविवार को चुनाव समाप्त होने के कुछ ही घंटों बाद, सीपीपी के प्रवक्ता सोक एयसन ने कहा कि हमने शानदार जीत हासिल की है लेकिन अभी तक जीती सीटों पर कोई स्पष्ट आंकड़े सामने नहीं आए हैं। इससे पहले, हुन सेन ने कहा कि रविवार को मतदान 84 फीसदी तक पहुंच गया। उन्होंने बताया कि सीटों की संख्या के बारे में अभी तक मेरे पास कोई जानकारी नहीं है, लेकिन मैं कह सकता हूं कि सत्तारूढ़ कंबोडियन पीपुल्स पार्टी ने भारी जीत हासिल की है।
विज्ञापन
एशिया में सबसे लंबे समय तक शासन करने वाले नेता हुन सेन (70) की मजबूत रणनीति के कारण पिछले 38 साल में उनकी पार्टी की ताकत लगातार बढ़ी है, लेकिन उन्होंने इस बार चुनाव जीतने के बाद प्रधानमंत्री पद अपने सबसे बड़े बेटे हुन मानेट को सौंपने की घोषणा की है।
विज्ञापन
हुन मानेट (40) ने वेस्ट प्वाइंट स्थित ‘यूएस मिलिट्री अकेडमी’ से स्नातक, न्यूयॉर्क विश्वविद्यालय ने स्नातकोत्तर और ब्रिटेन की ब्रिस्टल यूनिवर्सिटी से पीएचडी की डिग्री प्राप्त की है। वह इस समय कंबोडिया के सेना प्रमुख हैं।
रिपोर्ट के अनुसार, विरोधियों और मानवाधिकार समूहों ने विश्वसनीय प्रतिस्पर्धा की कमी और हुन सेन की मजबूत रणनीति के कारण चुनावों की आलोचना की है। हुन सेन ने कंबोडिया में उनके शासन के खिलाफ सभी विरोधों को शांत कर दिया है। इससे पहले राष्ट्रीय चुनाव समिति (एनईसी) ने बताया कि लोगों को अपने वोट खराब करके एकतरफा चुनाव का विरोध करने से रोकने के लिए हाल ही में पारित कानूनों के तहत दो लोगों को गिरफ्तार किया गया।