{"_id":"679841f74ba39fd28a0811ea","slug":"california-utility-reports-fault-on-power-line-miles-away-from-origin-of-deadly-los-angeles-eaton-fire-2025-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"California Fire: सरकारी आयोग की रिपोर्ट में दावा- जिस पावरलाइन से आग लगने की बात कही, वह घटनास्थल से मीलों दूर","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
California Fire: सरकारी आयोग की रिपोर्ट में दावा- जिस पावरलाइन से आग लगने की बात कही, वह घटनास्थल से मीलों दूर
Tue, 28 Jan 2025 12:05 PM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
Published by: नितिन गौतम
Updated Tue, 28 Jan 2025 12:05 PM IST
सार
कैलिफोर्निया पब्लिक यूटिलिटीज कमीशन ने एक रिपोर्ट दायर की है। इस रिपोर्ट में बताया गया है कि इस बात का कोई सबूत नहीं है कि आग पावर लाइन में खराबी की वजह से लगी।
विज्ञापन
अभी भी धधक रही आग
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका के कैलिफोर्निया राज्य में इटन इलाके में लगी आग को लेकर अब तक दावा किया जा रहा था कि बिजली के तारों में खराबी की वजह से फॉल्ट हुआ जिसके कारण जंगल में आग लगी। हालांकि अब एक सरकारी आयोग ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया है कि जिस पावर लाइन से आग लगने की बात कही जा रही है, वह आग लगने वाली जगह से मीलों दूर है। 7 जनवरी को लगी आग से लॉस एंजिलिस शहर का बड़ा हिस्सा जलकर खाक हो गया। इस आग में 28 लोगों की मौत हुई।
बिजली के तारों में खराबी की वजह से आग लगने के दावे को नकारा
दरअसल आग के चलते अपनी संपत्ति खोने वाले एक व्यक्ति ने अदालत में केस दायर किया है। इसी मामले की सुनवाई के दौरान कैलिफोर्निया पब्लिक यूटिलिटीज कमीशन ने एक रिपोर्ट दायर की है। इस रिपोर्ट में बताया गया है कि इस बात का कोई सबूत नहीं है कि आग पावर लाइन में खराबी की वजह से लगी और जिस पावर लाइन के तारों में फॉल्ट की वजह से आग लगने का दावा किया जा रहा है, वह लाइन आग लगने की जगह से मीलों दूर है। कैलिफोर्निया पब्लिक यूटिलिटीज कमीशन एक सरकारी विनायमक एजेंसी है, जो कैलिफोर्निया में बिजली, पानी आदि की सेवाएं देने वाली निजी कंपनियों की निगरानी करती है।
याचिकाकर्ता के वकीलों ने पेश किए सबूत
अदालती सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता के वकील ने आरोप लगाया कि यूटिलिटी के उपकरणों के कारण आग लगी। उन्होंने आग के शुरुआती मिनटों के दौरान लिए गए वीडियो भी दिखाया, जिसमें बिजली के टावरों के नीचे आग की बड़ी लपटें दिखाई दे रही हैं। उनका कहना है कि वीडियो एक गैस स्टेशन के बाहर लगे कैमरे से लिया गया है। इटन इलाके में लगी आग तूफानी हवाओं की वजह से भड़की और उसने लॉस एंजिलिस के बड़े इलाके को अपनी चपेट में ले लिया। अग्निशमन दल हफ्तों से आग बुझाने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि फिलहाल इटन इलाके में लगी आग पर अब काबू पा लिया गया है और जल्द ही इसके बुझने की उम्मीद है।