{"_id":"5c7f0dc0bdec22140012c0e1","slug":"california-infamous-serial-killer-of-workers-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैलिफोर्निया के कुख्यात सीरियल किलर की मौत, मजदूरों को उतारा मौत के घाट","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
कैलिफोर्निया के कुख्यात सीरियल किलर की मौत, मजदूरों को उतारा मौत के घाट
Wed, 06 Mar 2019 05:31 AM IST
गौरव द्विवेदी
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला
Published by: गौरव द्विवेदी
Updated Wed, 06 Mar 2019 05:31 AM IST
विज्ञापन
Juan Corona
कैलिफोर्निया में ‘द मचेटी मर्डरर’ के नाम से मशहूर कुख्यात सीरियल किलर जुआन कोरोना की मौत हो गई। वह 85 साल का था। उसने 1970 दशक के शुरूआत में कैलिफोर्निया में दर्जनों प्रवासी कृषि मजदूरों की धारदार हथियार से हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
विदेश विभाग के अधिकारी विकी वाटर्स ने बताया कि कोरोना की मौत सोमवार को एक अस्पताल में हुई। वह राज्य के जेल में उम्र कैद की सजा काट रहा था। 1971 में कोरोना को गिरफ्तार करने वाले अधिकारियों के मुताबिक, एक मजदूर ठेकेदार ने उत्तरी कैलिफोर्निया किसानों के लिए फल और सब्जी के हजारों कामगारों को काम पर रखा था। इनमें से 25 कामगारों की कोरोना ने हत्या कर दी थी।
विज्ञापन