फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Bus crash in Afghanistan kills more than 70 Afghans returning from Iran

Afghanistan: बस दुर्घटना में ईरान से लौट रहे 70 से ज्यादा अफगानियों की मौत; मृतकों में 19 बच्चे भी शामिल

Wed, 20 Aug 2025 03:01 PM IST
शिव शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काबुल
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काबुल Published by: शिव शुक्ला Updated Wed, 20 Aug 2025 03:01 PM IST
विज्ञापन
Bus crash in Afghanistan kills more than 70 Afghans returning from Iran
एक्सीडेंट सांकेतिक फोटो

अफगानिस्तान में एक भीषण बस दुर्घटना में 79 अफगानियों की मौत हो गई। अफगानिस्तान के गृह मंत्रालय के प्रवक्ता अब्दुल मतीन कानी ने बताया हादसा तब हुआ जब बस ईरान से लौट रही थी। उन्होंने बताया कि मृतकों में 19 बच्चे भी शामिल हैं। 

विज्ञापन


अब्दुल मतीन कानी ने बताया कि दुर्घटना में दो लोग घायल भी हुए हैं। उन्होंने कहा कि यह दुर्घटना मंगलवार रात लगभग 8:30 बजे स्थानीय समयानुसार हेरात प्रांत में हुई। बस की टक्कर एक ट्रक और एक मोटरसाइकिल से हो गई, जिससे भीषण आग लग गई और कई लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


गौरतलब है कि ईरान और पाकिस्तान उन विदेशियों को निकाल रहे हैं जो उनके अनुसार वहाँ अवैध रूप से रह रहे हैं। पिछले कुछ महीनों में लगभग 18 लाख अफ़ग़ानों को ईरान से जबरन वापस भेजा गया है। इस साल की शुरुआत से अब तक पाकिस्तान से 1,84,459 और तुर्की से 5,000 से ज़्यादा लोगों को वापस भेजा जा चुका है। इसके अलावा, लगभग 10,000 अफ़ग़ान कैदियों को वापस भेजा जा चुका है, जिनमें से ज़्यादातर पाकिस्तान से हैं। तालिबान ने जुलाई में अफगानों के बड़े पैमाने पर निष्कासन के लिए पड़ोसी देशों की आलोचना की थी।   

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed