फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Buddhist monks among 100 held in China's Sichuan province over dam protests

China: सिचुआन में बांध के निर्माण को लेकर बौद्ध भिक्षुओं का विरोध प्रदर्शन, 100 लोग गिरफ्तार; जानिए पूरा मामला

Fri, 23 Feb 2024 05:06 PM IST
आदर्श शर्मा वर्ल्ड डेस्क,अमर उजाला, बीजिंग
वर्ल्ड डेस्क,अमर उजाला, बीजिंग Published by: आदर्श शर्मा Updated Fri, 23 Feb 2024 05:06 PM IST
सार

चीन अक्सर अपनी हरकतों के कारण सुर्खियों में बना रहता है। कभी पड़ोसी के साथ सीमा विवाद का मामला हो या फिर अपने देश में उठ रही विरोध की आवाज को कुचलने की बात हो। हाल ही में चीन में एक बांध के निर्माण के विरोध में उठी आवाजों को कुचलने के लिए सुरक्षा बलों का सहारा लिया गया, इस विरोध प्रदर्शन में कई बौद्ध भिक्षुओं को गिरफ्तार किया गया है। 

विज्ञापन
Buddhist monks among 100 held in China's Sichuan province over dam protests
चीन में मौजूद बांध (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

चीन अक्सर अपने आक्रामक रुख के लिए सुर्खियों में रहता है। आए दिन चीन अपने पड़ोसी देशों के साथ सीमा विवाद को लेकर बवाल खड़ा करता रहा है। अब चीन के सुरक्षा अधिकारी अपने ही देश के भीतर उठ रही विरोध की आवाज को कुचलने का काम कर रहे हैं। दक्षिण-पश्चिमी सिचुआन प्रांत में एक विशाल बांध के निर्माण के खिलाफ प्रदर्शन को दबाने के लिए चीन के सुरक्षा बलों ने 100 से अधिक बौद्ध भिक्षुओं और स्थानीय लोगों को गिरफ्तार किया है। तमाम प्रदर्शनकारियों का मानना है कि अगर यहां बांध का निर्माण होता है, तो जल क्षेत्र में छह बौद्ध मठ डूब जाएंगे और दो गांवों को विस्थापित होना पड़ेगा। 
विज्ञापन


बांध परियोजना के खिलाफ चीन में उठी आवाज
गौरतलब है कि 14 से गार्जे तिब्बती स्वायत्त प्रांत में डेगे काउंटी के वांगबुडिंग टाउनशिप की सड़कों पर स्थानीय लोगों द्वारा ड्रिचु नदी पर 2240 मेगावाट के गंगटुओ जलविद्युत स्टेशन परियोजना का विरोध किया जा रहा है। हालांकि सरकार द्वारा संचालित चीनी मीडिया ने गुरुवार ने कहा कि बांध यांग्त्जी नदी के ऊपरी हिस्से पर स्थि है, जो चीन के सबसे जरूरी जलमार्गों में से एक है। 14 फरवरी से शुरू हुए विरोध प्रदर्शन में शामिल 300 से अधिक तिब्बत के लोगों को सुरक्षा बलों के दमन का समाना करना पड़ रहा है। गौरतलब है कि प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी सिचुआन में कार्दजे तिब्बती स्वायत्त प्रांत में हुई, जो तिब्बतियों की एक बड़ी आबादी वाला क्षेत्र है। 
विज्ञापन


बांध के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों पर पानी की बौछारें
 बांध के निर्माण के खिलाफ उठी आवाज को दबाने के लिए चीनी सुरक्षा बलों ने प्रदर्शनकारियों पर पानी की बौछारें, काली मिर्च स्प्रे जैसे चीजों का इस्तेमाल किया। विरोध प्रदर्शन में कई बौद्ध भिक्षु शामिल हैं। चीन द्वारा जारी वीडियो में भिक्षुओं को सुरक्षा अधिकारियों के सामने झुकते हुए दिखाया गया है। विरोध प्रदर्शन वीडियो में काले कपड़े पहने चीनी अधिकारियों को भिक्षुओं को जबरन रोकते हुए दिखाया गया है, जिन्हें बांध के खिलाफ विरोध करते हुए सुना जा सकता है। आरएफए की रिपोर्ट में कहा गया है कि गंगटुओ जलविद्युत बांध के निर्माण से डेगे काउंटी में ऊपरी वोंटो और शिपा गांवों, येना, वोंटो और खारधो मठों और चामडो टाउनशिप में रबटेन, गोंसार और ताशी मठों के पुनर्वास को मजबूर होना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed