फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   British Sikh female Army officer Captain Harpreet Chandi sets off for South Pole adventure

साहसिक अभियान: ब्रिटिश सेना की कैप्टन हरप्रीत चंडी दक्षिणी ध्रुव के लिए रवाना, 'पोलर प्रीत' के नाम से हैं लोकप्रिय

Sun, 07 Nov 2021 07:37 PM IST
सुरेंद्र जोशी पीटीआई, लंदन
पीटीआई, लंदन Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Sun, 07 Nov 2021 07:37 PM IST
सार

कैप्टन हरप्रीत चंडी, जिन्हें 'पोलर प्रीत' के नाम से जाना जाता है। माइनस 50 डिग्री सेल्सियस के तापमान और 60 मील प्रति घंटे की बर्फीली हवा से जूझते हुए दक्षिण ध्रुव की 700 मील की यात्रा करेंगी।

विज्ञापन
British Sikh female Army officer Captain Harpreet Chandi sets off for South Pole adventure
कैप्टन हरप्रीत चंडी - फोटो : instagram

विस्तार

ब्रिटिश सेना की 32 वर्षीय सिख सैन्य अधिकारी दक्षिण ध्रुव की यात्रा के लिए रवाना हो गई हैं। वह भारतीय मूल की पहली महिला हैं, जो इस एकल साहसिक अभियान पर जा रही हैं। रविवार को वह और एक फिजियोथेरेपिस्ट लंदन से चिली के लिए कूच कर गईं। 

विज्ञापन


कैप्टन हरप्रीत चंडी, जिन्हें 'पोलर प्रीत' के नाम से जाना जाता है। हरप्रीत माइनस 50 डिग्री सेल्सियस के तापमान और 60 मील प्रति घंटे की बर्फीली हवा से जूझते हुए दक्षिण ध्रुव की 700 मील की यात्रा करेंगी।
विज्ञापन


अपने ऑनलाइन ब्लॉग पर कैप्टन हरप्रीत चंडी ने लिखा कि  यात्रा में लगभग 45-47 दिन लगेंगे। इस दौरान वह लोगों से  अपने दैनिक वॉयस ब्लॉग को फॉलो करने के लिए एक लाइव ट्रैकिंग मैप अपलोड करने की योजना बना रही हैं। चंडी ने लिखा, 'मैं इस यात्रा में अधिक से अधिक लोगों को अपने साथ ले जाना चाहती हूं, इसलिए मुझे आशा है कि आप फॉलो कर यात्रा का आनंद लेंगे।'
विज्ञापन
विज्ञापन


कैप्टन चंडी उत्तर पूर्व इंग्लैंड में ब्रिटिश सेना की मेडिकल रेजिमेंट में कार्यरत हैं। उनका कार्य सेना में शामिल होने वाले चिकित्सकों को ट्रेनिंग देना है। 


अंटार्कटिका (दक्षिण ध्रुव) पृथ्वी पर सबसे ठंडा, सबसे ऊँचा, सबसे शुष्क और सबसे हवा वाला महाद्वीप है। वहां कोई भी स्थायी रूप से नहीं रहता है। जब मैंने पहली बार वहां जाने की योजना बनाना शुरू किया तो मुझे महाद्वीप के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं थी। इसी कारण मुझे वहां जाने की प्रेरणा मिली। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed