{"_id":"602d4c997b83bd51f12ffc09","slug":"british-queen-husband-prince-philip-is-unwell-admitted-to-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रिटेन की महारानी के 99 वर्षीय पति प्रिंस फिलिप अस्वस्थ, अस्पताल में कराए गए भर्ती","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
ब्रिटेन की महारानी के 99 वर्षीय पति प्रिंस फिलिप अस्वस्थ, अस्पताल में कराए गए भर्ती
Wed, 17 Feb 2021 10:35 PM IST
प्रियंका तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लंदन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: प्रियंका तिवारी
Updated Wed, 17 Feb 2021 10:35 PM IST
विज्ञापन
ब्रिटेन की महारानी एजिलाबेथ द्वितीय के पति प्रिंस फिलिप अस्पताल में भर्ती
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्रिटेन की महारानी एजिलाबेथ द्वितीय के पति 99 वर्षीय प्रिंस फिलिप मंगलवार को अस्वस्थ महसूस कर रहे थे, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
बकिंघम पैलेस ने बुधवार को बताया कि प्रिंस फिलिप को मंगलवार को शाम के समय निजी ‘किंग एडवर्ड VII अस्पताल’ में भर्ती कराया गया।
बकिंघम पैलेस की तरफ से बताया गया है कि फिलिप के चिकित्सक की सलाह पर उन्हें एहतियातन भर्ती किया गया। फिलिप फिलहाल कुछ दिन के लिए अस्पताल में ही भर्ती रह सकते हैं, ताकि उनके स्वास्थ्य पर नजर रखी जा सके।
विज्ञापन
ड्यूक ऑफ एडिनबर्ग के नाम से जाने जाने वाले फिलिप 2017 में अपने सार्वजनिक कर्तव्यों से सेवानिवृत्त हो गए थे और वह सार्वजनिक तौर पर कभी-कभार ही नजर आते हैं।
विज्ञापन
इंग्लैंड में कोरोना वायरस के कारण हाल में लगे लॉकडाउन के दौरान वह लंदन के पश्चिम में स्थित विंडसर कैसल में महारानी के साथ रह रहे थे।