फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   British Queen husband Prince Philip is unwell admitted to hospital

ब्रिटेन की महारानी के 99 वर्षीय पति प्रिंस फिलिप अस्वस्थ, अस्पताल में कराए गए भर्ती

Wed, 17 Feb 2021 10:35 PM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लंदन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: प्रियंका तिवारी Updated Wed, 17 Feb 2021 10:35 PM IST
विज्ञापन
British Queen husband Prince Philip is unwell admitted to hospital
ब्रिटेन की महारानी एजिलाबेथ द्वितीय के पति प्रिंस फिलिप अस्पताल में भर्ती - फोटो : सोशल मीडिया

ब्रिटेन की महारानी एजिलाबेथ द्वितीय के पति 99 वर्षीय प्रिंस फिलिप मंगलवार को अस्वस्थ महसूस कर रहे थे, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन


बकिंघम पैलेस ने बुधवार को बताया कि प्रिंस फिलिप को मंगलवार को शाम के समय निजी ‘किंग एडवर्ड VII अस्पताल’ में भर्ती कराया गया।

बकिंघम पैलेस की तरफ से बताया गया है कि फिलिप के चिकित्सक की सलाह पर उन्हें एहतियातन भर्ती किया गया। फिलिप फिलहाल कुछ दिन के लिए अस्पताल में ही भर्ती रह सकते हैं, ताकि उनके स्वास्थ्य पर नजर रखी जा सके। 
विज्ञापन


ड्यूक ऑफ एडिनबर्ग के नाम से जाने जाने वाले फिलिप 2017 में अपने सार्वजनिक कर्तव्यों से सेवानिवृत्त हो गए थे और वह सार्वजनिक तौर पर कभी-कभार ही नजर आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंग्लैंड में कोरोना वायरस के कारण हाल में लगे लॉकडाउन के दौरान वह लंदन के पश्चिम में स्थित विंडसर कैसल में महारानी के साथ रह रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed