फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   British Prime Minister race in its final phase

अंतिम दौर में ब्रिटेन के प्रधानमंत्री पद की दौड़, जॉनसन और जेरेमी के बीच मुकाबला

Mon, 22 Jul 2019 03:43 PM IST
Gaurav Pandey वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Gaurav Pandey Updated Mon, 22 Jul 2019 03:43 PM IST
विज्ञापन
British Prime Minister race in its final phase
जेरेमी हंट और बोरिस जॉनसन - फोटो : You Gov Britain

सोमवार की शाम मतदान समाप्त होने के साथ ब्रिटेन के प्रधानमंत्री पद के लिए दौड़ अपने अंतिम चरण में पहुंच जाएगी। मंगलवार को इस बात का एलान होगा कि टेरीजा मे के बाद प्रधानमंत्री पद की कुर्सी कौन संभालेगा।

विज्ञापन


इस दौड़ में अब तक सबसे आगे पूर्व वित्त सचिव बोरिस जॉनसन दिखाई दिए हैं। कन्जर्वेटिव पार्टी के एक लाख 60 हजार सदस्यों ने जॉनसन और वर्तमान वित्त सचिव जेरेमी हंट के बीच प्रधानमंत्री का चुनाव करने के लिए वोट दिया है। 

विज्ञापन

कुछ दिन के लिए कार्यवाहक प्रधानमंत्री रहेंगी टेरीजा

टेरीजा मे कुछ दिनों के लिए कार्यवाहक प्रधानमंत्री रहेंगी क्योंकि अभी उन्हें बुधवार को हाउस ऑफ कॉमन्स में अपना अंतिम प्रधानमंत्री प्रश्न सत्र को संबोधित करना है। इसके बाद वह बकिंघम पैलेस जाएंगी जहां वह आधिकारिक रूप से अपना इस्तीफा क्वीन एलिजाबेथ द्वितीय को सौंपेंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले सप्ताह गल्फ में ईरान द्वारा एक ब्रिटिश टैंकर पर कब्जा किए जाने के बाद टेरीजा मे सोमवार को सरकार की आपातकालीन कोबरा मीटिंग की अध्यक्षता करेंगी। इस जहाज में भारतीय नागरिक भी मौजूद थे। संकट के दौरान सभी मंत्री और अधिकारी टेरीजा को वस्तुस्थितियों से वाकिफ कराते रहेंगे।

93 वर्षीय इंग्लैंड की महारानी इसके बाद नवनिर्वाचित कन्जर्वेटिव पार्टी के नेता से मिलेंगी और नई सरकार बनाने के लिए आमंत्रित करेंगी। नए प्रधानमंत्री संसग के सामने आधिकारिक रूप से अधिकार ग्रहण करने से पहले परंपरानुसार 10 डाउनिंग स्ट्रीट की सीढ़ियों पर वक्तव्य देंगे। किसी भी नए प्रधानमंत्री के संबोधन के लिए यह पहला बड़ा अंतरराष्ट्रीय मुद्दा होगा। 

जॉनसन ने की आशा बनाए रखने की अपील

वहीं, मतदान समाप्त होने के कुछ ही घंटों के बाद जॉनसन ने 'डेली टेलीग्राफ' अखबार के अपने साप्ताहिक कॉलम में ब्रेग्जिट मुद्दे के समाधान के लिए 'आशा बनाए रखने' की अपील की। जॉनसन ने 50 साल चंद्रमा पर भेजे गए मानव अभियान का उदाहरण देते हुए लिखा कि अगर 1969 में हाथ से लिखा कम्प्यूटर कोड की मदद से धरती के वातावरण में दोबारा प्रवेश करने में सक्षम हो सकते हैं तो उत्तरी आइरिश सीमा पर प्रतिरोधरहित व्यापार की समस्या का हल भी कर सकते हैं।'

कई नेताओं ने की जॉनसन की आलोचना

हालांकि, जॉनसन को कई नेताओं से आलोचना का सामना भी करना पड़ा है। इनमें विपक्षी लेबर पार्टी के नेता और ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री टोली ब्लेयर का नाम भी शामिल है। टोनी ने कहा है कि कि कोई भी व्यक्ति सौदा न करने (नो डील) के प्रभाव की निश्चितता को नहीं जानता है। उन्होंने कहा कि यह या तो बहुत कठिन हो सकता है या फिर आफत भरा हो सकता है। 



इसी बीच नो डील ब्रेक्जिट के विरोध के फैसले को बल देते हुए ब्रिटेन कैबिनेट सदस्यों के चांसलर फिलिप हैमंड और न्याय सचिव डेविड गॉक ने एलान किया है कि यदि जॉनसन प्रधामंत्री बनते हैं को वह इस्तीफा दे देंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed