फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   British Prime Minister Boris Johnson cancels India visit due to Covid situation, Downing Street

कोरोना : बोरिस जॉनसन का भारत दौरा रद्द, दोनों देशों के बीच '2030 रूपरेखा' पर लगनी थी मुहर

Mon, 19 Apr 2021 03:41 PM IST
योगेश साहू वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन। Published by: योगेश साहू Updated Mon, 19 Apr 2021 03:41 PM IST
सार

कोरोना महामारी की वजह से गणतंत्र दिवस के मौके पर भारत का दौरा रद्द होने के बाद अब ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन 25 अप्रैल को भारत के संक्षिप्त दौरे पर आने वाले थे। परंतु इस यात्रा को भी अब टाल दिया गया है।

विज्ञापन
British Prime Minister Boris Johnson cancels India visit due to Covid situation, Downing Street
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन - फोटो : twitter.com/BorisJohnson

विस्तार

भारत में कोरोना संक्रमण के मामलों में लगातार बढ़ोतरी जारी है, जिसे देखते हुए ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन का आगामी दौरा रद्द कर दिया गया है। विदेश मंत्रालय ने बताया कि कोरोना की स्थिति को देखते हुए आपसी सहमति से तय किया गया है कि यूनाइटेड किंगडम के प्रधानमंत्री अगले हफ्ते भारत नहीं आएंगे।

विज्ञापन


कोरोना महामारी की वजह से गणतंत्र दिवस के मौके पर भारत का दौरा रद्द होने के बाद अब ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन 25 अप्रैल को भारत के संक्षिप्त दौरे पर आने वाले थे। परंतु इस यात्रा को भी अब टाल दिया गया है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन



2030 रूपरेखा को दिया जाना था अंतिम रूप
बता दें कि प्रधानमंत्री जॉनसन की इस यात्रा के दौरान भारत-ब्रिटेन के संबंधों को नई ऊंचाई देने के मकसद से व्यापार, निवेश, रक्षा और जलवायु परिवर्तन सहित विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग के लिए तैयार महत्वाकांक्षी 2030 रूपरेखा को अंतिम रूप दिया जाना था। भारतीय उच्चायोग ने बृहस्पतिवार को इसकी पुष्टि की थी।





इससे पहले डाउनिंग स्ट्रीट ने कहा था कि ब्रिटिश प्रधानमंत्री का दौरा भारत में कोरोना महामारी के मद्देनजर संक्षिप्त किया गया है। भारतीय उच्चायोग ने कहा कि प्रधानमंत्री जॉनसन के दौरे से दोनों देशों के बीच रक्षा, निवेश सहित विभिन्न क्षेत्रों में आपसी संबंध मजबूत होंगे। उच्चायोग ने कहा था कि भारत और ब्रिटेन 2030 रूपरेखा पर सहमति को तैयार हैं। इससे दोनों देशों के परस्पर संबंधों में को नई ऊंचाई मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed