{"_id":"607d574251b09928044ae537","slug":"british-prime-minister-boris-johnson-cancels-india-visit-due-to-covid-situation-downing-street","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना : बोरिस जॉनसन का भारत दौरा रद्द, दोनों देशों के बीच '2030 रूपरेखा' पर लगनी थी मुहर","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
कोरोना : बोरिस जॉनसन का भारत दौरा रद्द, दोनों देशों के बीच '2030 रूपरेखा' पर लगनी थी मुहर
Mon, 19 Apr 2021 03:41 PM IST
योगेश साहू
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन।
Published by: योगेश साहू
Updated Mon, 19 Apr 2021 03:41 PM IST
सार
कोरोना महामारी की वजह से गणतंत्र दिवस के मौके पर भारत का दौरा रद्द होने के बाद अब ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन 25 अप्रैल को भारत के संक्षिप्त दौरे पर आने वाले थे। परंतु इस यात्रा को भी अब टाल दिया गया है।
विज्ञापन
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन
- फोटो : twitter.com/BorisJohnson
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत में कोरोना संक्रमण के मामलों में लगातार बढ़ोतरी जारी है, जिसे देखते हुए ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन का आगामी दौरा रद्द कर दिया गया है। विदेश मंत्रालय ने बताया कि कोरोना की स्थिति को देखते हुए आपसी सहमति से तय किया गया है कि यूनाइटेड किंगडम के प्रधानमंत्री अगले हफ्ते भारत नहीं आएंगे।
विज्ञापन
कोरोना महामारी की वजह से गणतंत्र दिवस के मौके पर भारत का दौरा रद्द होने के बाद अब ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन 25 अप्रैल को भारत के संक्षिप्त दौरे पर आने वाले थे। परंतु इस यात्रा को भी अब टाल दिया गया है।
विज्ञापन
British Prime Minister Boris Johnson cancels India visit due to Covid situation: Downing Street
— Press Trust of India (@PTI_News) April 19, 2021
विज्ञापन
2030 रूपरेखा को दिया जाना था अंतिम रूप
बता दें कि प्रधानमंत्री जॉनसन की इस यात्रा के दौरान भारत-ब्रिटेन के संबंधों को नई ऊंचाई देने के मकसद से व्यापार, निवेश, रक्षा और जलवायु परिवर्तन सहित विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग के लिए तैयार महत्वाकांक्षी 2030 रूपरेखा को अंतिम रूप दिया जाना था। भारतीय उच्चायोग ने बृहस्पतिवार को इसकी पुष्टि की थी।
इससे पहले डाउनिंग स्ट्रीट ने कहा था कि ब्रिटिश प्रधानमंत्री का दौरा भारत में कोरोना महामारी के मद्देनजर संक्षिप्त किया गया है। भारतीय उच्चायोग ने कहा कि प्रधानमंत्री जॉनसन के दौरे से दोनों देशों के बीच रक्षा, निवेश सहित विभिन्न क्षेत्रों में आपसी संबंध मजबूत होंगे। उच्चायोग ने कहा था कि भारत और ब्रिटेन 2030 रूपरेखा पर सहमति को तैयार हैं। इससे दोनों देशों के परस्पर संबंधों में को नई ऊंचाई मिलेगी।