फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   British PM Rishi Sunak confirms plans to house illegal migrants on ships

Illegal Migrants: ब्रिटेन में अवैध प्रवासियों को जहाजों पर रखने की तैयारी; प्रधानमंत्री सुनक ने किया एलान

Mon, 05 Jun 2023 10:30 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 05 Jun 2023 10:30 PM IST
सार

केंट के तटवर्ती कस्बे डोवेर में सुनक ने कहा कि ऐसा एक जहाज इस महीने के अंत तक तैयार हो जाएगा। दो अन्य जहाज भी तैयार किए जाएंगे। इसमें करीब 1,000 लोगों को रखा जा सकता है।

विज्ञापन
British PM Rishi Sunak confirms plans to house illegal migrants on ships
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ब्रिटेन में अवैध प्रवासियों को नौकाओं में रोकने की योजना पर काम चल रहा है। प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने सोमवार को दावा किया कि ब्रिटेन के तटों पर आने वाले अवैध प्रवासियों की नौकाओं को रोकने की योजना पर युद्धस्तर पर काम किया जा रहा है। उन्होंने करदाताओं के पैसों से चल रहे होटलों पर दबाव कम करने के मकसद से ऐसे प्रवासियों को जहाजों पर ही रखने की घोषणा की है।

विज्ञापन

 

इस महीने के अंत तक तैयार होगा जहाज
केंट के तटवर्ती कस्बे डोवेर में सुनक ने कहा कि ऐसा एक जहाज इस महीने के अंत तक तैयार हो जाएगा। दो अन्य जहाज भी तैयार किए जाएंगे। इसमें करीब 1,000 लोगों को रखा जा सकता है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार को मिला अधिकार
उन्होंने बताया कि अवैध प्रवासी विधेयक या स्टॉप द बोट्स बिल को हाउस ऑफ कॉमंस ने पारित कर दिया है। अब उनकी सरकार को देश में गैरकानूनी रूप से आने वालों को हिरासत में लेने और उन्हें वापस भेजने का अधिकार मिल जाएगा। मैं वादा करता हूं कि हम अवैध प्रवासियों को होटलों से बाहर करेंगे। ऐसे लोगों को सैन्य प्रतिष्ठानों सहित दो वैकल्पिक स्थानों पर रखा जाएगा।
 

विज्ञापन

लोगों को जहाजों पर भी रखेंगे: सुनक
सुनक ने कहा कि स्थानीय समुदायों पर दबाव घटाने के लिए हम लोगों को जहाजों पर भी रखेंगे। पहला जहाज जल्द ही पोर्टलैंड पहुंचेगा। हमें आज और दो जहाज मिले हैं, जिनमें और 1,000 लोग रह सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed