फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   British-Indian teen killed trying to save friend in knife attack awarded UK bravery medal

UK: भारतीय मूल की छात्रा को मरणोपरांत ब्रिटेन का वीरता पुरस्कार, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री स्टार्मर ने की घोषणा

Mon, 06 Oct 2025 06:51 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन। Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 06 Oct 2025 06:51 PM IST
सार

UK: भारतीय मूल की ब्रिटिश छात्रा ग्रेस ओ'मैली कुमार को मरणोपरांत 'जॉर्ज मेडल' से सम्मानित किया गया। चाकू से हमले के दौरान उन्होंने अपने दोस्त को बचाने की कोशिश की थी और खुद भी जान गंवा दी थी। इस बहादुरी के लिए उन्हें यह सम्मान दिया गया है। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर ने पुरस्कार की घोषणा की। 
 

विज्ञापन
British-Indian teen killed trying to save friend in knife attack awarded UK bravery medal
ग्रेस ओ'मैली कुमार - फोटो : एक्स/साउथगेट हॉकी क्लब

विस्तार

भारतीय मूल की ब्रिटिश किशोरी ग्रेस ओ'मैली कुमार को सोमवार को मरणोपरांत 'जॉर्ज मेडल' से सम्मानित किया गया। यह ब्रिटेन का सर्वोच्च नागरिक वीरता पुरस्कारों में से एक है। दो साल पहले नॉटिंघम में चाकू से हमले के दौरान ओ'मैली कुमार ने अपने दोस्त को बचाने की कोशिश में जान गंवा दी थी। 
विज्ञापन


ग्रेस की तब उम्र 19 साल थी। जून 2023 में वह अपने दोस्त बार्नबी वेबर (19 वर्षीय) के साथ नॉटिंघम में विश्वविद्यालय से लौट रही थीं। तभी वाल्डो कालोकैन ने दोनों पर चाकू से हमला कर दिया था। इस हमले में दोनों की मौत हो गई थी। बाद में कालोकैन को मानसिक रूप से अस्वस्थ घोषित किया गया और उसे एक उच्च-सुरक्षा वाले अस्पताल में हिरासत में रखने का आदेश दिया गया। 
विज्ञापन


मेडिकल की छात्रा थीं ग्रेस ओ'मैली कुमार
ग्रेस मेडिकल की छात्रा थीं। वह अपने माता-पिता डॉक्टर संजय कुमार और डॉक्टर सिनेएड ओ'मैली की तरह डॉक्टर बनने की पढ़ाई कर रही थीं। उन्हें देशभर में श्रद्धांजलि दी गई थी और  वीरता पुरस्कार से सम्मानित करने की मांग की जा रही थी। ग्रेस एक बेहतरीन खिलाड़ी खी भी थीं। उन्होंने इंग्लैंड की अंडर-18 हॉकी टीम के लिए भी खेला ता और वह एक अच्छी क्रिकेटर भी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: इटली में सड़क दुर्घटना में चार भारतीय नागरिकों की मौत, ट्रक ने कार को मारी टक्कर

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री स्टार्मर ने की घोषणा
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने जॉर्ज मेडल की घोषणा करते हुए कहा, मैं सभी सम्मान प्राप्त करने वालों को श्रद्धांजलि देना चाहता हूं, जिसमें ग्रेस ओ'मैली कुमार भी शामिल हैं, जिन्होंने अपने दोस्त की रक्षा करते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया। उनकी विरासत बहादुरी का एक शक्तिशाली उदाहरण बनकर हमेशा जीवित रहेगी। यह पुरस्कार मरणोपरांत दिया जा रहा है और इसे ग्रेस के परिवार को सौंपा जाएगा आधिकारिक प्रशस्ति पत्र में लिखा गया है, ग्रेस ओ'मैली-कुमार को 13 जून 2023 को नॉटिंघम में हुए एक हथियारबंद हमले में हस्तक्षेप करने के लिए जॉर्ज मेडल से सम्मानित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed