{"_id":"623dd0a61bdd1f2e8d40a35a","slug":"british-indian-soft-drinks-businessman-inderjit-singh-dadial-banned-for-misuse-of-covid19-loan-scheme-news-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रिटेन: भारतीय मूल के सॉफ्ट ड्रिंक कारोबारी ने कोविड कर्ज योजना का किया दुरुपयोग, नौ साल के लिए लगा प्रतिबंध","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
ब्रिटेन: भारतीय मूल के सॉफ्ट ड्रिंक कारोबारी ने कोविड कर्ज योजना का किया दुरुपयोग, नौ साल के लिए लगा प्रतिबंध
Fri, 25 Mar 2022 07:54 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लंदन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Fri, 25 Mar 2022 07:54 PM IST
सार
कोरोना वायरस महामारी के चलते नुकसान झेल रहे कारोबारों के लिए शुरू की गई एक कर्ज योजना के तहत गलत आंकड़े दिखाकर कर्ज लेने के अपराध में भारतीय मूल के एक कारोबारी पर प्रतिबंध लगाया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पिक्साबे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय मूल के ब्रिटिश कारोबारी इंदरजीत सिंह डाडियाल पर नौ साल के लिए कंपनी के निदेशक पद संभालने के लिए रोक लगा दी गई है। सॉफ्ट ड्रिंक कारोबारी डाडियाल ने एक कोविड-19 वैश्विक महामारी सहयोग योजना के तहत ऋण पाने के लिए गलत आंकड़े दिखाने का अपराध स्वीकार किया है।
विज्ञापन
इंदरजीत सिंह काली जूसेज लिमिटेड के अकेले निदेशक थे। यह कंपनी साल 2019 में शुरू हुई थी और स्पेशियलाइज्ड सॉफ्ट ड्रिंक्स की थोक विक्रेता है। इसका पंजीकृत पता वॉल्वरहैम्पटन है। जून 2020 में डाडियाल ने सरकार की 'बाउंस बैक लोन' योजना से 50 हजार पाउंड का लोन हासिल किया था।
विज्ञापन
कंपनी के खातों में जनवरी 2020 के लिए टर्नओवर केवल 2000 पाउंड का दिखाया गया था। लेकिन, ब्रिटेन की इन्सॉल्वेशन सर्विस (दिवाला सेवा) ने जांच में पाया कि 31 वर्षीय डाडियाल ने असल में झूठ बोला था और कर्ज प्राप्त करने के लिए अपनी कंपनी के टर्नओवर के गलत आंकड़े प्रदर्शित किए थे।
विज्ञापन
इन्सॉल्वेंसी सर्विस के मुख्य जांचकर्ता डेव एलियट ने कहा कि कैली जूसेज लिमिटेड कर्ज के लिए हकदार नहीं थी और इंदरजीत डाडियाल ने कर्ज पाने के लिए टर्नओवर के गलत आंकड़े दिकाए थे। उन्होंने आगे कहा कि जांच में पाया गया कि उनकी कंपनी योजना के तहत किसी भी कर्ज के लिए योग्य नहीं थी।