{"_id":"5d79697d8ebc3e93c95f0ffb","slug":"british-government-invest-more-than-500-million-pounds-in-green-technologies","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रिटेन सरकार ने की घोषणा, हरित प्रोद्योगिकी क्षेत्र में करेगी करीब 44.08 अरब रुपये का निवेश","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
ब्रिटेन सरकार ने की घोषणा, हरित प्रोद्योगिकी क्षेत्र में करेगी करीब 44.08 अरब रुपये का निवेश
Thu, 12 Sep 2019 03:09 AM IST
देव कश्यप
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: देव कश्यप
Updated Thu, 12 Sep 2019 03:09 AM IST
विज्ञापन
Britain
- फोटो : PTI
ब्रिटेन सरकार वायु प्रदूषण से निपटने के लिए ठोक कदम उठाने जा रही है। सरकार ने मंगलवार को हरित प्रोद्योगिकी क्षेत्र में करीब 44.08 अरब रुपये (500 मिलियन पाउंड) निवेश करने की घोषणा की।
विज्ञापन
ब्रिटिश सरकार ने बताया कि वह हरित प्रौद्योगिकियों में 500 मिलियन पाउंड (करीब 44.08 अरब रुपये) से अधिक का निवेश करेगी। इसमें इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए रैपिड चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर प्वाइंट विकसित करने पर 400 मिलियन पाउंड ( करीब 35 अरब 26.5 करोड़ रुपये) का निवेश किया जाएगा।
विज्ञापन
इस परियोजनाओं में आगे 143 मिलियन पाउंड (करीब 12 अरब 61 करोड़ रुपये) ग्रीन प्रोजेक्ट पर निवेश किया जाएगा, जिसमें ग्रीनहाउस गैस हटाने की तकनीकें और वायु प्रदूषण को दूर करने के उपाय शामिल हैं।
विज्ञापन
इसके साथ ही सरकार वायु प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए 2040 तक पेट्रोल और डीजल वाहनों की बिक्री को समाप्त करने की भी योजना बना रही है।